विराट-अनुष्काविराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम 'वामिका' रखा है, यानी इसका नाम का मतलब होता है देवी दुर्गा। वामिका को मां दुर्गा का रूप कहा जाता है। दरअसल ये खास तौर पर भगवान शिव की साथी यानी जीवनसंगिनी के लिए प्रयोग होता है। कहा जाता है कि जो भगवान शिव के बाईं ओर खड़ी होती हैं वो वामिका हैं। हिंदू धर्म में बाईं ओर जीवनसंगिनी खड़ी होती हैं।
एमएस धोनी और साक्षीएमएस धोनी और साक्षी धोनी ने अपनी बेटी का नाम 'जीवा' रखा है। जीवा एक पारसी शब्द है, जिसका हिंदी में अर्थ होता है सुंदरता, चमक, कशाग्र और प्रकाश होता है।
गौतम गंभीरक्रिकेटर गौतम गंभीर के दो बेटियां हैं, जिनका नाम आजीन और अनाइजा है। ये दोनों ही नाम अरेबिक हैं। आजीन का मतलब होता है सुंदरता।
आर अश्विनटीम इंडिया के दिग्गज गेंदबजा आर अश्विन दो बेटियों के पिता हैं। वर्ष 2008 में उनकी बड़ी बेटी का जन्म हुआ था। दोनों ने उसका नाम आध्या रखा था। बता दें कि आध्या के नाम का अर्थ देवी दुर्गा है और उनकी दूसरी बेटी का नाम अखीरा है, यानि गणेश।
सुरेश रैनासुरेश रैना और प्रियंका चौधरी 2016 में माता-पिता बने थे। उन्होंने अपनी बेटी का नाम ग्रेसिया रखा था। इस शब्द का अर्थ होता है ईश्वर की कृपा।
हरभजन सिंहटीम इंडिया के पूर्व फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह एक बेटी के पिता है। हरभजन ने अपनी बेटी का नाम हिनाया हीर रखा था। हिनाया का मतलब होता है अभिव्यक्ति।
आशीष नेहराआशीष नेहा और उनकी पत्नी रुश्मा के दो बच्चे हैं। उनकी बेटी का नाम एरियाना है और इसका मतलब होता है जीवन से भरा, शुद्घ और पवित्र।
भूप सिंह