scriptजब धोनी का घर ही सुरक्षित नहीं तो आम आदमी की क्या बिसात! | LCD TV Theft in Mahendra Singh Dhoni's noida house | Patrika News
क्रिकेट

जब धोनी का घर ही सुरक्षित नहीं तो आम आदमी की क्या बिसात!

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के घर में चोरी।
धोनी के नोएडा स्थिति घर में हुई चोरी।
धोनी ने विक्रम सिंह नामक व्यक्ति को किराए पर दे रखा है घर।
एलसीडी टीवी चुराकर ले गए चोर।

नई दिल्लीMay 02, 2019 / 11:12 am

Manoj Sharma Sports

MS Dhoni

नोएडा। भारतीय क्रिकेट टीम ( Indian cricket team ) के सबसे चर्चित चेहरों में से एक महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) के घर चोरी हो गई है। यह चोरी की वारदात धोनी के नोएडा स्थिति घर में हुई है। नोएडा पुलिस ने इस बाबत रिपोर्ट भी दर्ज की है।

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक धोनी ( Dhoni ) के नोएडा स्थिति एक घर में ये चोरी हुई है। चोर वहां से एक एलसीडी टीवी चुराकर ले गए। पुलिस के मुताबिक धोनी खुद इस घर में नहीं रहते हैं बल्कि उन्होंने ये घर विक्रम सिंह नाम के एक व्यक्ति को किराए पर दे रखा है। फिलहाल विक्रम इस घर की मरम्मत करा रहे हैं।

विक्रम सिंह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि उसके घर से एलसीडी टीवी चोरी हो गया है। नोएडा सेक्टर-39 पुलिस स्टेशन के एसएचओ प्रशांत कमिल ने इस बारे में बताया कि विक्रम सिंह की शिकायत के आधार पर एक FIR दर्ज कर ली गई है।

पुलिस ने यह भी बताया है कि जब से चोरी हुई है तब से एक हेल्पर भी लापता है। हम उसकी तलाश कर रहे हैं और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यहां अभी घर मरम्मत का काम चल रहा है इसलिए ये संभावित है कि जो लोग यहां काम कर रहे हैं उन्हीं में से किसी ने ये चोरी की होगी।

Home / Sports / Cricket News / जब धोनी का घर ही सुरक्षित नहीं तो आम आदमी की क्या बिसात!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो