आईपीएल ख़त्म होने के बाद धोनी ने भारत के सबसे बड़े प्रशंसक सुधीर गौतम को अपने फार्महाउस पर लंच के लिए आमंत्रित किया। जिसमें पहुंच कर सुधीर काफी खुश हुए और उन्होंने धोनी के घर बिताए पलों की फोटोज को ट्विटर पर शेयर किया है।
इस तस्वीर में सुधीर धोनी और उनकी पत्नी साक्षी के साथ बैठ कर लंच कर रहे हैं। धोनी के अलावा उनके परिवार के कुछ और सदस्य भी शामिल हैं।
सुधीर ने भारतीय टीम की फैन जर्सी पहन राखी है और वे बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं।
सुधीर भारतीय टीम का कोई भी मैच नहीं छोड़ते। भारत विश्व के किसी भी कोने में खेले सुधीर वहां भारतीय टीम का हौसला बढ़ने पहुंच जाते हैं।