scriptजब श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में ड्राइवर बनें महेंद्र सिंह धोनी | Mahendra Singh Dhoni dried a van in Colombo | Patrika News

जब श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में ड्राइवर बनें महेंद्र सिंह धोनी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 04, 2017 02:01:00 am

Submitted by:

PRABHANSHU RANJAN

महेंद्र सिंह धोनी को कार और बाइक से गहरा लगाव हैं। जब भी उन्हें कार या बाइक चलाने का मौका मिलता है तो वो अपने आप को रोक नहीं पाते। 

dhoni

नई दिल्ली। टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ फिनिशर महेंद्र सिंह धोनी को बाइक और कारों से गहरा लगाव हैं। धोनी जब क्रिकेट की दुनिया में आने के लिए संघर्ष कर रहे थें, तब भी वे बाइक के बड़े शौकीन थें। आज माही के पास दुनिया की कई कीमती कार और बाइक है। जिस पर सवार होकर धोनी सफर का आनंद लेने निकल पड़ते हैं। धोनी का ड्राइविंग लव आज जगजाहिर है। हालांकि लंबे समय के बाद धोनी एक बार फिर ड्राइविंग करते दिखें। धोनी ने ये ड्राइविंग श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में की। धोनी ने कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में एक वाहन को चलाया। खास बात यह रही कि इस वाहन में धोनी के साथ-साथ पूरी भारतीय टीम ने भी सफर का आनंद उठाया। धोनी ने भी पूरी मस्ती के साथ श्रीलंका पर शानदार जीत का जश्न मनाया।

 

dhoni

धोनी को है कारों है गहरा लगाव
दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटरों में शुमार धोनी कार और बाइक्स के काफी शौकीन है। धोनी के पास अलग-अलग मॉडल बाइक्स और कारों का अच्छा खासा कलेक्शन है। धोनी के कलेक्शन में एक करोड़ की कीमत वाली रॉयल गाड़ी हमर भी शामिल है। इसके अलावा ऑडी क्यू-7, लैंड लोवर और फरारी सहित मॉडिफाइड स्कॉर्पियो गाडिय़ां भारतीय कप्तान के कार कलेक्शन में शामिल है।

 

dhoni

स्पोर्ट्स बाइक के भी शौकीन है माही
क्रिकेट से मिले ब्रेक में धोनी को कई बार अपनी लग्जरी गाडिय़ों के साथ ड्राइव करते हुए स्पॉट किया गया है। हाल ही में धोनी अपनी नई मॉडिफाइड स्कॉर्पियों कार के साथ नजर आए थे। झारखंड के रांची शहर के रहने वाले माही स्पोर्ट्स बाइक के भी काफी शौकीन है। धोनी के पास हार्ले डेविडसन की बाइक भी है।

dhoni

पहले भी ऐसे ही जश्न मनाते रहे हैं माही
मैच जीतने के बाद मैदान में बाइक या कार निकलने का धोनी का पुरानी आदत है। धोनी इससे पहले भी कई बार ऐसा कर चुके है। भारत में विपक्षी टीम के खिलाफ खेलते हुए जब टीम इंडिया जीत हासिल करती थी। साथ ही जब मैन ऑफ द मैच अवार्ड में टीम इंडिया के किसी साथी को कोई बाइक मिलता था। तब उस बाइक पर सबसे पहले सफर का आनंद धोनी ही उठाया करते थें।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो