script

सेना के साथ वक्त बिताकर वापस लौटे महेंद्र सिंह धोनी

Published: Aug 18, 2019 02:43:26 pm

Submitted by:

Manoj Sharma Sports

फिलहाल महेंद्र सिंह धोनी, पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ नई दिल्ली में हैं।

Mahendra Singh Dhoni

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ( Indian Cricket Team ) के सदस्य महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) टेरिटोरियल आर्मी यूनिट के साथ समय बिताकर वापस लौट आए हैं। धोनी फिलहाल अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ नई दिल्ली में मौजूद हैं।

उन्होंने आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 ( ICC Cricket World Cup 2019 ) के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद ब्रेक लेकर जम्मू में 106 टीए बटालियन (पैरा) के साथ समय बिताया था। टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि पा चुके धोनी ने 15 अगस्त को अपनी ड्यूटी समाप्त की।

बड़ा खुलासाः रवि शास्त्री ने दोबारा कोच बनने से पहले रखी थी ये अहम शर्त

धोनी को विक्टर फोर्स के हिस्से के रूप में कश्मीर घाटी में तैनात किया गया था और उन्होंने पेट्रोलिंग, गार्ड और पोस्ट ड्यूटी की जिम्मेदारी निभाई। वह बाद में 73वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर लद्दाख में दिखे और वहां के बच्चों के साथ क्रिकेट खेली। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं।

उनकी गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत ने विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाई। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में धोनी के वापसी की उम्मीद है।

युवा विकेटकीपर को तैयार कर रहे हैं पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी

ट्रेंडिंग वीडियो