script

IND vs ENG : क्या इस सीरीज में द्रविड़ और गांगुली की बराबरी कर पाएंगे धोनी ?

locationनई दिल्लीPublished: Jul 14, 2018 10:25:05 am

Submitted by:

Siddharth Rai

इस सीरीज में धोनी अपने वनडे करियर में भारत के लिए 10 हज़ार से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन सकते हैं।

dhoni

IND vs ENG : क्या इस सीरीज में द्रविड़ और गांगुली की बराबरी कर पाएंगे धोनी ?

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को लंदन के लॉर्ड्स मैदान में खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे कीर्तिमान को छू सकते हैं जो इस से पहले सिर्फ तीन ही भारतीय खिलाड़ी छू पाए हैं। इस सीरीज में धोनी अपने वनडे करियर में भारत के लिए 10 हज़ार से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे भारतीय बन सकते हैं।

धोनी करेंगे द्रविड़ गांगुली की बराबरी
जी हां! भारतीय पूर्व कप्तान इस रिकॉर्ड से बस 33 रन दूर हैं। दक्षिण अफ्रीका दौरे से ही उनके फैंस लगातार इस पल का इंतज़ार कर रहे हैं। इस सीरीज के पहले मुकाबले में धोनी की बल्लेबाजी नहीं आयी लेकिन अगर दूसरे मुकाबले में आती है तो क्या वे इस कीर्तिमान को छू पाएंगे। धोनी से पहले इस कीर्तिमान को क्रिकेट के भगवन कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर, दिवार के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपने नाम किया है। अगर धोनी इस मैच में 33 रन बाना लेते हैं तो वनडे क्रिकेट में 10 हज़ार रन बनाने वाले वे 12 वे खिलाड़ी बन जाएंगे।

धोनी से पहले इन खिलाड़ियों ने वनडे क्रिकेट में बनाये हैं 10 हज़ार रन –

नामदेशरन
सचिन तेंदुलकरभारत18,426
कुमार संगाकाराश्रीलंका14,234
रिकी पोंटिंगऑस्ट्रेलिया13704
सनथ जयसूर्याश्रीलंका13,430
महेला जयावर्धनेश्रीलंका12,650
इंजमाम उल हक़पाकिस्तान11,379
जैक्स कैलिसदक्षिण अफ्रीका11,579
सौरव गांगुलीभारत11,363
राहुल द्रविड़भारत10,889
ब्रायन लारावेस्ट इंडीज10,405
दिलशान तिलकरत्नेश्रीलंका10,290

कोहली भी काम नहीं
धोनी दुनिया के ऐसे दूसरे सह विकेटकीपर बल्लेबाज बन जाएंगे जिन्होंने वनडे में 10 हज़ार रन बनाए हो। धोनी से पहले श्रीलंका के कुमार संगकारा ये कीर्तिमान अपने नाम कर चुके हैं। इतना ही नहीं वनडे क्रिकेट में 10 हज़ार रन बनाने के मामले में भारतीय कप्तान विराट कोहली भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। कोहली को इस कीर्तिमान को चुने के लिए मात्र 337 रनों की जरुरत है।

ट्रेंडिंग वीडियो