scriptदक्षिण की मशहूर अभिनेत्री आश्रिता से मनीष की शादी तय, दो दिसंबर को मुंबई में लेंगे सात फेरे | Manish s marriage fixed to famous south actress Aashrita | Patrika News

दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री आश्रिता से मनीष की शादी तय, दो दिसंबर को मुंबई में लेंगे सात फेरे

locationनई दिल्लीPublished: Oct 10, 2019 04:05:30 pm

Submitted by:

Mazkoor

इस क्रिकेटर ने हाल ही में टीम इंडिया के सीमित ओवरों के फॉर्मेट में टीम इंडिया में वापसी की है। वहीं आश्रिता कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं।

manish pandey

बेंगलूरु : हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी करने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज मनीष पांडेय अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। मिली खबर के अनुसार वह दो दिसंबर को दक्षिण की मशहूर अभिनेत्री आश्रिता शेट्टी के साथ मुंबई में शादी करेंगे। इस शादी में टीम इंडिया के क्रिकेटर समेत दोनों परिवार के लोग और करीबी दोस्त तथा रिश्तेदार शामिल होंगे।

इस वजह से करेंगे मुंबई में शादी

मनीष पांडेय उत्तराखंड के नैनीताल के रहने वाले हैं और आश्रिता दक्षिण भारत की। इसके बावजूद इन दोनों ने अपनी शादी मुंबई में करने का निर्णय लिया है, ताकि टीम इंडिया के सारे क्रिकेटर्स इस शादी में शामिल हो सकें। मनीष पांडेय ने बताया कि उनकी शादी के चार दिन बाद टीम इंडिया को मुंबई में ही विंडीज के खिलाफ टी-20 मैच खेलना है। इस वजह से टीम इंडिया के अधिकतर खिलाड़ी उस वक्त मुंबई में होंगे। इस वजह से उन्होंने अपनी शादी मुंबई में करने का निर्णय लिया है।

हार्दिक पांड्या एक बार फिर विवाद में, जहीर खान का उड़ाया मजाक

ashrita_shetty.jpg

दक्षिण की चर्चित हीरोइन हैं आश्रिता

मनीष पांडेय की होने वाली दुल्हन आश्रिता शेट्टी साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री है। 26 साल की आश्रिता कई हिट फिल्में दे चुकी हैं और अब उनकी पहचान दक्षिण की बड़ी हीरोइनों में होने लगी है। आश्रिता और मनीष दोनों करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। पिछले दिनों इस तरह की चर्चा ने जोर भी पकड़ा था, लेकिन इन दोनों ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साध रखी थी।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चोटिल स्मृति मंधाना की जगह पूजा वस्त्राकर को मिला मौका

मनीष फिलहान विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं

30 साल के मनीष पांडेय इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं। वह कर्नाटक टीम की कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में सीमित ओवरों के फॉर्मेट में टीम इंडिया में वापसी की है। उन्हें विंडीज दौरे पर चुना गया था। इसके अलावा वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टी-20 टीम का हिस्सा थे। मुंबई में मनीष की शादी के निर्णय के पीछे एक बड़ा कारण यह भी है कि उन्हें उम्मीद है कि उनका चयन विंडीज के खिलाफ होने वाले टी-20 टीम में हो जाएगा। ऐसे में वह शादी के तुरत बाद वहीं टीम ज्वॉइन कर लेंगे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो