scriptTOP वर्ल्ड फास्टेस्ट 50 : डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोडऩे से चुके गुप्टिल | Martin Guptill missed the record for fastest fifty AB de Villiers | Patrika News

TOP वर्ल्ड फास्टेस्ट 50 : डिविलियर्स का रिकॉर्ड तोडऩे से चुके गुप्टिल

Published: Dec 29, 2015 01:33:00 pm

मार्टिन ने 30 बॉल में 93 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 8 शानदार गगनचुंबी छक्के लगाएं

martin-guptill

martin-guptill

नई दिल्ली। वर्ल्ड कप-2015 में डबल सेन्चुरी (237* रन) लगाने वाले न्यूजीलैंड के धुंरधंर बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ खेले गए दूसरे अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच में 17 बॉल में ऑफ सेन्चुरी बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दूसरे स्थान पर पहुंचे हैं। मार्टिन की धुआंधार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को दूसरे वनडे में 10 विकेट हराया। मार्टिन ने 30 बॉल में 93 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 8 शानदार गगनचुंबी छक्के लगाएं। मार्टिन की शानदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने श्रीलंका द्वारा बनाए गए 117 रनों के स्कोर को आसानी से हासिल कर लिया।

मार्टिन गुप्टिल ने तोड़ा रिकॉर्ड
इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के धुंरधर बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम के नाम था। मैकुलम ने सबसे तेज ऑफ सेन्चुरी 18 बॉल में लगाई थी। गुप्टिल ने मैकुलम का रिकॉर्ड तोड़ते हुए वनडे की दूसरी सबसे तेज ऑफ सेन्चुरी लगाते हुए श्रीलंका के कुशल परेरा और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या की बराबरी की। हालांकि वह साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का सबसे तेज ऑफ सेन्चुरी का रिकॉर्ड तोडऩे से चुक गए। वर्ल्ड रिकॉर्ड बात करें तो एबी डिविलियर्स ने केवल 16 बॉल में ऑफ सेन्चुरी लगाने का कारनामा किया है।

वनडे की सबसे तेज ऑफ सेन्चुरी की सूची
1. एबी डिविलियर्स (साउथ अफ्रीका)-16 बॉल
2. मार्टिन गुप्टिल (न्यूजीलैंड)-17 बॉल
3. कुशल परेरा (श्रीलंका)-17 बॉल
4. सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)-17 बॉल
5. शहीद आफरीदी (पाकिस्तान)-18 बॉल
6. ब्रैंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड)-18 बॉल
7. साइमन ओ डोनेल (ऑस्ट्रेलिया)-18 बॉल

एबी डिविलियर्स के नाम है वर्ल्ड रिकॉर्ड
वर्ल्ड रिकॉर्ड की बात करें तो एबी डिविलियर्स ने 16 बॉल में सेन्चुरी लगाने का कारनामा किया है। उन्होंने ये फास्टेस्ट फिफ्टी इसी साल 18 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ लगाई थी। इसी मैच में 31 बॉल में वर्ल्ड फास्ट वनडे सेन्चुरी का भी रिकॉर्ड बना था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो