scriptकोई धोनी को हल्के में ना ले, उनका अनुभव टीम के लिए बेहद जरूरी- क्लार्क | Michael clarke Says Dhoni's Experience Most Important for India | Patrika News

कोई धोनी को हल्के में ना ले, उनका अनुभव टीम के लिए बेहद जरूरी- क्लार्क

Published: Mar 14, 2019 06:43:55 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

माइकल क्लार्क ने कहा है कि कोई धोनी को हल्के में लेने की भूल ना करे
क्लार्क ने भारत के लिए धोनी को बहुत जरूरी बताया है
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो वनडे में नहीं खेले थे माही

Dhoni and Clarke

Dhoni and Clarke

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी टीम के लिए कितनी अहम है, इस बात का अंदाजा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो वनडे से लग गया है। दोनों ही मैचों में धोनी को आराम दिया गया और इसका सीधा असर टीम के प्रदर्शन और विराट कोहली की कप्तानी पर देखने को मिला। इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने भी धोनी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

क्लार्क ने धोनी के आलोचकों को कहा है कि वो किसी भी हाल में उन्हें (धोनी) हल्के में लेने की कोशिश ना करें। क्लार्क ने सोशल मीडिया पर धोनी की अहमियत को बताते हुए कहा, “कभी भी धोनी की महत्ता को हल्के में नहीं लें, उनका अनुभव मध्यक्रम में काफी अहम है।”

– क्लार्क ने कहा है कि धोनी विकेट के पीछे से गेंदबाजों को निर्देश देते रहते हैं, जो काफी हद तक सही भी साबित होते हैं। क्लार्क ने ये भी कहा कि वर्ल्ड कप के लिहाज से धोनी का अनुभव टीम के लिए बहुत अहम रहेगा।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी दो मैचों में धोनी की जगह ऋषभ पंत को मौका दिया गया था, लेकिन वो उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो