scriptबिग बॉस-9 के घर में सनी लियोनी की वापसी | Sunny Leone to enter Bigg Boss house again | Patrika News

बिग बॉस-9 के घर में सनी लियोनी की वापसी

locationनई दिल्लीPublished: Jan 18, 2016 12:03:00 pm

Submitted by:

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘मस्तीजादे’ के प्रमोशन के लिए टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस-9’ जा सकती हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘मस्तीजादे’ के प्रमोशन के लिए टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस-9’ जा सकती हैं।

इस बात की जानकारी खुद सनी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। सनी लियोनी ने ट्वीटर पर लिखा है कि, “मस्तीजादे के लिए बिग बॉस के घर में वापसी”। इस ट्वीट के बाद से बिग बॉस-9 के घर में सनी लियोनी के जाने की अटकले लगाई जाने लगी हैं।


लियोनी ने लिखा, ‘सभी को मॉर्निंग! सोचो क्या? यह फिर से होने वाला है! मैं अपने रूट बिग बॉस में फिर से..’

गौरतलब है कि सनी लियोनी को बिग बॉस के पांचवे सीजन से भारत में लोकप्रियता मिली थी। मस्तीजादे 29 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जवेरी ने किया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो