scriptधोनी ने जिस बैट से सिक्सर मार भारत को बनाया था वर्ल्ड चैंपियन, आज कहां है वो बैट? | MS Dhoni 2011 world cup final bat sold 72 lakh in charity programme | Patrika News

धोनी ने जिस बैट से सिक्सर मार भारत को बनाया था वर्ल्ड चैंपियन, आज कहां है वो बैट?

locationनई दिल्लीPublished: Mar 06, 2020 01:09:23 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

-Highlight
– एमएस धोनी ने विश्व कप के फाइनल में खेली थी 91 रनों की पारी
– शानदार सिक्स मार भारत को बनाया था वर्ल्ड चैंपियन
– 28 साल बाद विश्व चैंपियन बना था भारत

dhoni_in_2011_world_cup_final.jpeg

धोनी ने सिक्सर मारकर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाया था

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के लिए साल 1983 के बाद अगर ऐतिहासिक दिन कोई आया था तो वो 2 अप्रैल 2011 को था। इस तारीख को भारत 28 साल बाद भारत फिर से वर्ल्ड चैंपियन बना था। 2011 वर्ल्ड कप ( 2011 world cup ) के फाइनल में महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) ने सिक्सर मारकर भारत को विश्व विजेता बनाया था। हर क्रिकेट प्रेमी के दिमाग में धोनी का वो शॉट आज भी ताजा है। भारत को विश्व चैंपियन बनाने वाले धोनी दूसरे कप्तान बने थे। धोनी ने विश्व कप फाइनल में 91 रनों की पारी खेली थी।

सौरव गांगुली ने नहीं दी जडेजा को रणजी ट्रॉफी का फाइनल खेलने की अनुमति, वन डे सीरीज आई आड़े

2011 में नीलाम हुआ था धोनी का वो बैट

उस ऐतिहासिक पल से जुड़ी हर चीज बहुत खास थी। ऐसे में एमएस धोनी का वो बैट और भी ज्यादा खास था, जिससे उन्होंने विनिंग शॉट लगाया था। बहुत कम ही लोग इस बात को जानते होंगे कि धोनी ने जिस बैट से वो विनिंग शॉट लगाया था, आज वो कहां है? हम आपको बताते हैं कि आखिरी वो बैट आज कहां है। धोनी ने उस बैट को जुलाई 2011 में ही लंदन में एक चैरिटी कार्यक्रम में नीलाम कर दिया था।

फाइनल से पहले बने संयोग कर रहे हैं भारत की जीत का दावा, एक का कनेक्शन है एमएस धोनी से

धोनी का वो बैट 72 लाख रुपए में हुआ था नीलाम

आपको बता दें कि धोनी के उस बैट को हर कोई अपने कलेक्शन में रखना चाहता था, लेकिन धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के एनजीओ ‘साक्षी फाउंडेशन’ के लिए फंड जुटाने के लिए उस बैट को नीलाम किया था। धोनी को उस बैट की नीलामी से 72 लाख रुपये मिले थे। धोनी जब इस बल्ले से खेलते थे तब भी करोड़ों लोगों के चेहरे पर चौके छक्के जड़कर मुस्कान ला रहे थे और इसे नीलाम करने के बाद सैकड़ों गरीब बच्चों की जिंदगी रोशन कर दी। धोनी के बैट को भारतीय मूल के उद्योगपति आरके गोयल के समूह ने खरीदा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो