एमएस धोनी ने गर्लफ्रेंड रखने वाले कुंवारे लड़कों को दिया ये खास 'गुरु मंत्र', देखें वायरल वीडियो
नई दिल्लीPublished: Oct 29, 2023 12:57:42 pm
एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में धोनी कुंवारे लड़कों को उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर गुरु मंत्र देते नजर आ रहे हैं।


एमएस धोनी ने गर्लफ्रेंड रखने वाले कुंवारे लड़कों को दिया ये खास 'गुरु मंत्र'।
एमएस धोनी भारत के ऐसे इकलौते कप्तान हैं, जिन्होंने टीम इंडिया को 3 आईसीसी ट्रॉफी जिताई हैं। भले ही वह अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं, लेकिन उनका जलवा आज भी फैंस के बीच कायम है। कैप्टन कूल के नाम से मशहूर एमएस धोनी फैंस के बीच चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में उनके नए लुक के कुछ फोटो वायरल हुए थे। वहीं अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कुंवारे लड़कों को उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर एक अनोखा संदेश देते नजर आ रहे हैं।