scriptधोनी की नकल उतार रहा उनका डॉग, देखें माही के पशु प्रेम की रेयर तस्वीरें | ms dhoni playing with his dog in home | Patrika News

धोनी की नकल उतार रहा उनका डॉग, देखें माही के पशु प्रेम की रेयर तस्वीरें

locationनई दिल्लीPublished: Oct 05, 2017 09:48:32 am

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

महेंद्र सिंह धोनी का पशु प्रेम जगजाहिर है। जब भी वे फुर्सत में होते है तो अपने पेट डॉग्स के लिए समय निकालना नहीं चुकते।

dhoni with his dogs

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने पशु प्रेम के लिए खासे चर्चित है। अपने व्यस्तम कार्यक्रम से फ्री होकर वो जब भी अपने घर रांची पहुंचते है, तो उनका ज्यादा समय डॉग, बाइक और जीवा के साथ ही बीतता है। धोनी के पास बाइक, कारें और कुत्तों के कलेक्शन की एक लंबी फेहरिस्त है। धोनी ने अपने घर पर कई नस्लों के कुत्तों को पाल रखा है। धोनी जब भी फुर्सत में होते हैं तो अपना समय इनके बीच बीताते है। धोनी इस समय रांची में है। जहां वो अपने पेट डॉग्स के साथ जमकर मस्ती कर रहे है। धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें धोनी अपने डॉग के साथ खेलते हुए नज़र आ रहे हैं।

धोनी की नकल उतार रहा है उनका पालतु डॉग
साक्षी ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें धोनी अपने एक पालतु डॉग के साथ मस्ती कर रहे है। इस वीडियों में साफ देखा जा सकता है कि धोनी जिस तरह की एक्टविटी कर रहे है, उनका कुत्ता भी उसकी हूबहू कॉपी कर रहा है। धोनी ने इससे पहले भी कई बार अपने पालतु डॉग के साथ मस्ती के पल बिताए है।

#belgiummalinois #sam ‘s mirroring talent ! 🤣🤣🤣 @mahi7781

A post shared by Sakshi (@sakshisingh_r) on

देखें तस्वीरें
साक्षी ने यह पोस्ट वर्ल्ड एनिमल डे के मौके पर शेयर किया है। हालांकि इससे पहले भी कई बार धोनी अपने पेट डॉग्स के साथ मस्ती करते दिखे है। ये धोनी के घर की कुछ खास तस्वीरें है, जिसे धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्ट्रागाम पर अलग-अलग समय में शेयर किया है। तस्वीरों में आप धोनी के पशु प्रेम को साफ देख सकते है।

 

A post shared by Sakshi (@sakshisingh_r) on

#belgiummalinois #dutchshepherd

A post shared by Sakshi (@sakshisingh_r) on

#dutchshepherd

A post shared by Sakshi (@sakshisingh_r) on

A post shared by @mahi7781 on

A post shared by @mahi7781 on

टी-20 मुकाबले के लिए रांची में है टीम
बता दें कि धोनी इस समय कोई छुट्टी में अपने घर नहीं गए है। बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में भाग लेने के लिए अभी रांची में है। वनडे सीरीज में 4-1 से मात खाने के बाद ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज होनी है। जिसका पहला मैच शनिवार को रांची में होना है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो