scriptधोनी ने शुरू की आईपीएल की तैयारी, मैदान पर बहाया पसीना | MS Dhoni practises with his new team Rising Pune Supergiants | Patrika News

धोनी ने शुरू की आईपीएल की तैयारी, मैदान पर बहाया पसीना

Published: Apr 05, 2016 11:55:00 pm

कप्तान धोनी ने अपने फेसबुक पेज पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वे अपनी टीम के साथ दूधिया रोशनी में अभ्यास करते हुए नजर आ रहे है।

 MS Dhoni

MS Dhoni

नई दिल्ली। अपनी दमदार कप्तानी के दम पर टीम इंडिया को वर्ल्ड टी 20 के सेमीफाइनल तक पहुंचाने वाले टीम इंडिया के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपनी जिम्मेदारी के लिए तैयार हो गए है। धोनी ने 9 अप्रेल से शुरू हो रहे आईपीएल के लिए तैयारी शुरू कर दी है। आपको बता दें कि धोनी इस बार आईपीएल की नई फ्रेंचाइजी टीम राइजिंग पुणे सुपरजाइंटस की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

पुणे सुपरजाइंटस टीम के कप्तान धोनी ने अपने फेसबुक पेज पर एक फोटो पोस्ट की है जिसमें वे अपनी टीम के साथ दूधिया रोशनी में अभ्यास करते हुए नजर आ रहे है। तस्वीर की नीचे कैप्शन में धोनी ने लिखा, अपनी नई टीम के साथ प्रेक्टिस सेंशन में।



गौरतलब है कि आईपीएल के पहले सत्र से ही चेन्नई सुपरकिंग्स के साथ जुड़े धोनी इस सत्र में पुणे की नई फ्रेंचाइज से जुड़े हैं। पुणे की टीम में धोनी के अलावा अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ, दक्षिण अफ्रीका के फाफ डू प्लेसी भी शामिल हैं। वहीं पिछले साल सीएसके के मुख्य बल्लेबाज को गुजरात लांयस का कप्तान बनाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो