विराट कोहली एशिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बने, सोशल मीडिया पर जलवा बरकरार
हम आपको इन दोनों खिलाड़ियों के शुरूआती 27 वनडे मैचों के प्रदर्शन के बारे में बताएंगे। पंत ने 28 मैचों में 24 पारियां खेली है। 36.52 की औसत से उन्होंने 840 रन बनाए हैं। पांच अर्धशतक और एक शतक वो लगा चुके हैं। ये आंकड़े कुछ हद तक एकदम सही जा रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के आंकड़े भी कुछ इस तरह के ही है। धोनी ने शुरूआती 27 वनडे मैचों में 25 पारियां खेली थी। उन्होंने 888 रन बनाए थे। सबसे खास बात ये हैं कि उन्होंने 2 शतक लगाए 3 अर्धशतक जड़ो। धोनी का सर्वाधिक स्कोर 183 रन रहा था। उन्होंने ये स्कोर पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था।
Double wins. 💪
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) July 9, 2022
Looking forward to the next one. 🇮🇳 pic.twitter.com/incK68UC36
पंत को अभी तक टेस्ट क्रिकेट में ज्यादा सफलता मिली है। विदेशी पिचों पर उन्होंने जबरदस्त और ऐतिहासिक पारियां खेली है। खैर अभी उनका करियर शुरू हुआ है और अभी उन्हें बहुत लंबा जाना है। फ्यूचर में वो भारतीय टीम के कप्तान भी बन सकते हैं। फैंस भी पंत को बहुत पसंद करते हैं। कप्तानी का अनुभव भी उन्हें हो गया है। IPL में दिल्ली की कप्तानी वो करते हैं।