scriptधोनी ने आईपीएल के लिए शुरू की प्रैक्टिस, चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ ‘ग्रैंड वेलकम’ | MS Dhoni start practice for IPL grand welcome in chinnaswamy stadium | Patrika News

धोनी ने आईपीएल के लिए शुरू की प्रैक्टिस, चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुआ ‘ग्रैंड वेलकम’

locationनई दिल्लीPublished: Mar 03, 2020 08:58:36 am

Submitted by:

Kapil Tiwari

– महेंद्र सिंह धोनी 29 मार्च को आईपीएल के ओपनिंग मैच में बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे
– धोनी ने 2019 विश्व कप के बाद से कोई मैच नहीं खेला है

dhoni.jpeg

महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई में प्रैक्टिस शुरू कर दी है

चेन्नई। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) की मैदान पर वापसी का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फैंस बहुत बेसब्री से धोनी की वापसी का इंतजार कर रहे हैं। 29 मार्च से आईपीएल ( IPL ) के 13वें सीजन के आगाज के साथ ही धोनी मैदान पर नजर आएंगे, लेकिन इससे पहले माही ने प्रैक्टिस शुरू कर दी है। सोमवार को धोनी ने चेन्नई के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में जैसे ही प्रैक्टिस के लिए कदम रखा, तभी वहां हजारों की संख्या में आए दर्शकों ने धोनी का जोरदार स्वागत किया।

माही को देख स्टेडियम में होने लगी हूटिंग

धोनी को प्रैक्टिस सेशन में देखने के लिए हजारों की तादात में लोग स्टेडियम पहुंचे थे। आपको बता दें कि धोनी प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेने के लिए रविवार को ही चेन्नई पहुंच गए थे। सोमवार को धोनी ने स्टेडियम में प्रैक्टिस की। धोनी के ग्राउंड पर आते ही लोगों ने जबरदस्त हूटिंग की और पूरा स्टेडियम ‘धोनी-धोनी’ के नारों से गूंज उठा।

https://twitter.com/hashtag/StartTheWhistles?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

सीएसके ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

चेन्नई सुपरकिंग्स ने इस नजारे के कुछ वीडियोज अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किए हैं। इसके अलावा एक वीडियो इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया गया है, जिसमें धोनी बल्लेबाजी की प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। धोनी को बल्लेबाजी करते देखने के लिए स्टेडियम में दर्शक इस कदर पहुंचे है कि मानों कोई मैच खेला जा रहा हो।

29 मार्च को मुंबई के खिलाफ होगा चेन्नई का मैच

आपको बता दें कि सोमवार को धोनी ने बल्लेबाजी का खूब अभ्यास किया। बता दें कि धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान हैं और आईपीएल के 13वें सीजन में 29 मार्च को ओपनिंग मैच खेलेंगे। महेंद्र सिंह धोनी पूरे 7 महीने के बाद मैदान पर नजर आएंगे। धोनी ने आखिरी मैच 2019 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला ही खेला था। उस मैच में भारत को हार मिली थी। उसके बाद से ही धोनी क्रिकेट नहीं खेल रहे हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो