scriptनशे में चूर विनोद कांबली ने गुस्से में दे मारा पत्नी के सिर पर कुकिंग पैन!, FIR दर्ज़ | Mumbai Police Registered FIR Against Vinod Kambli For Hitting His Wife | Patrika News

नशे में चूर विनोद कांबली ने गुस्से में दे मारा पत्नी के सिर पर कुकिंग पैन!, FIR दर्ज़

locationनई दिल्लीPublished: Feb 05, 2023 10:21:54 am

Submitted by:

Siddharth Rai

विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने अपनी एफ़आईआर में कहा है कि नशे में टल्ली कांबली ने बांद्रा स्थित में शुक्रवार को उनसे गाली गलौच की और फिर कुकिंग पैन उठाकर उनके सर पर दे मारा। बांद्रा पुलिस ने कहा कि विनोद कांबली की पत्नी पहले भाभा हॉस्पिटल गईं। इसके बाद बाद मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची।

vibod.png

Vinod Kambli FIR: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज विनोद कांबली एक बार फिर बड़ी मुसीबत में आ गए हैं। कांबली के खिलाफ उनकी पत्नी ने बांद्रा के फ्लैट में शराब के नशे में कथित रूप से गाली देने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए एफ़आईआर दर्ज़ कराई है। कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने मुंबई पुलिस में उनपर कुकिंग पैन का हैंडल फेंककर मारने का गंभीर आरोप लगाया है, जिससे उनके सिर पर चोट आई है।

इस घटना को कांबली के 12 साल बेटे ने देखा और उसे शांत करने की कोशिश की। लेकिन वह शांत नहीं हुए और दौड़कर किचन में गए। वहां से पैन का हैंडल लेकर आए और अपनी पत्नी पर फेंक दिया। बांद्रा पुलिस ने कहा कि विनोद कांबली की पत्नी पहले भाभा हॉस्पिटल गईं। इसके बाद बाद मामला दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन पहुंची।

क्या है पूरा मामला –
विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने अपनी एफ़आईआर में कहा है कि नशे में टल्ली कांबली ने बांद्रा स्थित में शुक्रवार को उनसे गाली गलौच की और फिर कुकिंग पैन उठाकर उनके सर पर दे मारा। एंड्रिया ने कहा, ‘उसे शांत करने की कोशिश करने के बावजूद, उसने मुझे और मेरे बेटे को बिना किसी कारण के गाली दी। खाना पकाने वाले पैनहैंडल को मारने के बाद, उसने फिर से बल्ले से हमला किया। मैं उसे रोकने में कामयाब रही। उसके बाद अपने बेटे के साथ हॉस्पिटल पहुंचा।’

बांद्रा पुलिस ने कांबली के खिलाफ IPC की धारा 324 (स्वेच्छा से खतरनाक हथियारों से चोट पहुंचाना) और 504 (अपमान) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। बता दें इससे पहले भी विनोद कांबली को बीते साल फरवरी में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। तब उन्होंने शराब के नशे में अपनी गाड़ी से एक दूसरी गाड़ी को टक्कर मार दी थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो