3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए ऑस्ट्रेलिआई कोच जस्टिन लैंगर ने कैमरन बैंक्रॉफ्ट के बचाव में दिया बड़ा बयान

नए ऑस्ट्रेलिआई कोच जस्टिन लैंगर 22 मई से संभालेंगे कार्यभार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 11 May 2018, 2:28 PM IST

justin langer

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट, गेंद से छेड़खानी मामले के बाद धीमे-धीमे पटरी पर आ रहा है। टीम को नए कप्तान के साथ नया कोच भी मिल गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कई दिग्गजों के नाम के आगे पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर को मुख्य कोच के रूप में चुना। जस्टिन लैंगर का क्रिकेट करियर शानदार रहा है। वह ऑस्ट्रेलिया की उस टीम का हिस्सा थे जो लगातार 2001 से 2005 तक 15 टेस्ट सीरीज में अजेय रही थी। इस टीम में जस्टिन लैंगर की अहम भूमिका थी। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट को जस्टिन से मुख्य कोच के रूप में बहुत उम्मीदें हैं।


22 मई से संभालेंगे कार्यभार
जस्टिन को मई 2018 में ऑस्ट्रेलिया का कोच नियुक्त किया गया था। वह अपना कार्यभार 22 मई से संभालेंगे। गेंद से छेड़खानी मामले के बाद ऑस्ट्रेलिया के कोच डैरेन लेहमन ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से नए कोच की तलाश थी। जैसन गिलेस्पी के नाम पर भी खूब चर्चा हुई थी लेकिन फिर जस्टिन लैंगर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हामी भरी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए खेले गए 105 टेस्ट मैचों में 23 शतक बनाए थे। जस्टिन लैंगर अपने पार्टनर मैथ्यू हेडन के साथ चली लम्बी और सफल ओपनिंग साझेदारी के लिए जाने जाते हैं।


लैंगर ने बताया वो भी करते बॉल टैंपरिंग
47 साल के पूर्व सलामी बल्लेबाज जस्टिन लैंगर ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा हैं कि अगर उनके कप्तान एलन बॉर्डर ने उनसे गेंद से छेड़खानी करने के लिए कहा होता तो वह ऐसा जरूर करते। उन्होंने कहा मैं ऐसा करता क्योंकि मैं नहीं करने से इतना डरा होता। उन्होंने आगे यह भी कहा कि उनके समय में कभी ऐसी योजना उनके कप्तान एलन बॉर्डर या कोच बॉबी सिम्पसन ने नहीं बनाई होती। उन्होंने आगे यह भी कहा कि अगर उस समय उनके कप्तान के आगे किसी ने यह सुझाव भी दिया होता तो वह उनका कत्ल कर देते। उनके हिसाब से कैमरन बैंक्रॉफ्ट अभी टीम में आए थे, उनको जो भी कप्तान ने निर्देश दिए उन्होंने उसका पालन किया।


कोच बनते ही भारत को बताया था सबसे मजबूत विरोधी
कोच के पद पर तैनात होते ही जस्टिन लैंगर ने कहा था कि उनकी कोचिंग में आईसीसी वर्ल्ड कप खेला जाना है, T20 वर्ल्ड कप खेला जाना है लेकिन सबसे बड़ी चुनौती उनको भारत के खिलाफ उनके घर में सीरीज में मिलेगी। उनका मानना है कि भारत में सीरीज जीतना सबसे बड़ी उपलब्धि होगी। उन्होंने अपने करियर में भी सबसे बड़ी उपलब्धि भारत के खिलाफ 2004-05 सीरीज में जीत को माना है।