क्रिकेट

भारतीय मूल के न्यूजीलैंड क्रिकेटर ईश सोढ़ी ने की पंजाबी रीति से शादी, देखें तस्वीरें

इस शादी में दोनों परिवारों के करीबी 100 लोग शामिल हुए थे। अब वह चर्च में भी शादी करेंगे।

नई दिल्लीSep 23, 2019 / 07:03 pm

Mazkoor

ऑकलैंड : भारतीय मूल के न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के स्पिनर ईश सोढ़ी ने एक निजी समारोह में अपनी मंगेतर एंजेलिना वैन रोजमेलन शादी की। पंजाब प्रांत के लुधियाना में जन्मे न्यूजीलैंड टीम के स्पिनर ईश सोढ़ी ने अपनी शादी भारतीय परंपरा के हिसाब से की। सोढ़ी ने ऑकलैंड के तकनिनी के सुप्रीम सिख सोसाइटी गुरुद्वारा में एक निजी समारोह में पंजाबी रीति-रिवाज के साथ शादी की।

करीब सौ लोग रहे विवाह के गवाह

न्यूजीलैंड मीडिया के मुताबिक ईश और एंजेलिना की शादी में करीब 100 लोगों ने शिरकत की। इस शादी में दोनों परिवारों के लोग, कुछ रिश्तेदार और दोनों परिवार के करीबी लोग शामिल थे।

चार साल की उम्र में चले गए थे न्यूजीलैंड

ईश सोढ़ी का पूरा नाम इंदरबीर सिंह सोढ़ी है। उनका जन्म पंजाब के लुधियाना में हुआ है। वह चार साल की उम्र में अपने माता-पिता के साथ न्यूजीलैंड चले गए थे। उनकी शुरुआती शिक्षा-दीक्षा ऑकलैंड साउथ के पापाटोटो हाई स्कूल में हुई।

 

ish_sodhi.jpg

चर्च में भी करेंगे शादी

26 साल के ईश सोढ़ी ने हाल ही बताया था कि वे चर्च के साथ-साथ एक गुरुद्वारे में भी शादी करेंगे। ईश सोढ़ी की पत्नी इसाई हैं। ईश सोढ़ी वर्तमान में न्यूजीलैंड टीम के सदस्य हैं। वह न्यूजीलैंड की विश्व कप टीम में भी शामिल थे।

Home / Sports / Cricket News / भारतीय मूल के न्यूजीलैंड क्रिकेटर ईश सोढ़ी ने की पंजाबी रीति से शादी, देखें तस्वीरें

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.