scriptNZ Vs SL : अकिला की कातिलाना गेंदबाजी, श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड ने पहले दिन बनाए 203/5 | New Zealand made 203 for 5 against Sri Lanka on first day | Patrika News

NZ Vs SL : अकिला की कातिलाना गेंदबाजी, श्रीलंका के खिलाफ न्यूजीलैंड ने पहले दिन बनाए 203/5

locationनई दिल्लीPublished: Aug 15, 2019 12:52:55 am

Submitted by:

Mazkoor

Akila Dananjaya ने पहले दिन 22 ओवर की गेंदबाजी में 57 रन देकर पांच विकेट लिए हैं।

akila dananjaya

गॉल : न्यूजीलैंड ( New Zealand cricket team ) ने श्रीलंका ( Sri Lanka cricket team ) के खिलाफ गॉल अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म होने तक पांच विकेट के नुकसान पर 203 रन बना लिए हैं। पहले दिन सिर्फ दो सत्र का खेल संभव हो सका। बारिश के कारण तीसरे टी ब्रेक के बाद खेल संभव नहीं हो सका। दो सत्रों में मात्र 68 ओवर का खेल हो सका।

कीवी को मिली अच्छी शुरुआत

पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड की ओर से उनके अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर 86 रन बनाकर खेल रहे हैं और उनका साथ स्पिन आलराउंडर मिशेल सेंटनर आठ रन बनाकर दे रहे हैं। टेलर ने अभी तक अपनी पारी में 131 गेंदों का सामना किया है और छह चौके लगाए हैं। कीवी टीम को अच्छी शुरुआत मिली, लेकिन अच्छी ओपनिंग साझेदारी के बाद मध्य ओवरों में कीवी की पारी लड़खड़ा गई।

क्रुणाल पांड्या को रोहित शर्मा और विराट कोहली की कप्तानी में कोई खास अंतर नहीं नजर आता

अकिला ने बिगाड़ी न्यूजीलैंड की लय

ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय ( akila dananjaya ) ने मध्य के ओवरों में कीवी टीम के लगातार झटका दिया इसी का परिणाम रहा कि कीवी पारी लड़खड़ा गई। अकिला ने पहले टॉम लाथम (30) और जीत रावल (33) के बीच पहले विकेट के लिए हुई 64 रनों की साझेदारी को तोड़ा। उन्होंने अपना पहले लाथम को आउट किया। इसके महज दो गेंद बाद न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन को चलता किया। इसके बाद जीत रावल को भी चलता किया। यहां से टेलर और हेनरी निकोलस (42) ने टीम को संभाला और चौथे विकेट के लिए 98 रन जोड़े। अकिला ने निकोलस को आउट कर इस साझेदारी को भी तोड़ा। इसके बाद 179 के कुल स्कोर पर बीजे बाटलिंग को भी एक के निजी स्कोर पर पैवेलियन भेज दिया। इसके बाद सेंटनर ने टेलर के साथ मिलकर खेल खत्म होने तक कोई और नुकसान नहीं होने दिया।

अब दक्षिण अफ्रीका की नजर भविष्य पर, इसलिए भारत दौरे के लिए चुनी ऐसी टीम

प्रतिबंध के बाद लौटे हैं अकिला

बता दें कि अकिला धनंजय को 2018 में संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के कारण गेंदबाजी से प्रतिबंधित कर दिया था। इसके बाद एक्शन सुधार कर उन्होंने वापसी की है। बायोमैकेनिक्स टेस्ट में पास होने के बाद वह पहली बार टेस्ट मैच खेल रहे हैं। अकिला का प्रतिबंध हालांकि आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 से पहले ही समाप्त हो गया था, लेकिन उन्हें विश्व कप की टीम में शामिल नहीं किया गया था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो