क्या था पूरा मामला-
सोमवार को ही एक अंग्रेजी अखबार के माध्यम से यह खबर चलाई गयी थी कि भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री और बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर के बीच अफेयर चल रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार बताया गया था कि पूर्व क्रिकेटर मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री निम्रत कौर को दो साल से डेट कर रहे हैं। अंग्रेजी बेवसाइट पुणे मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार रवि शास्त्री और निम्रत कौर दो साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों ने अपने इस रिश्ते को मीडिया से छिपा कर रखा था। खबर की मानें तो रवि शास्त्री की साल 2015 में एक लग्जरी का की लॉन्चिंग के दौरान निम्रत कौर से मुलाकात हुई थी। जिसके बाद इन दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने कि बात कही गयी थी।
निम्रत ने किया यह ट्वीट-
शाम 4 बजे के करीब निम्रत ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “तथ्य: मुझे रुट कैनाल की जरुरत हो सकती है। कल्पना: सबकुछ जो मैंने आज अपने बारे में पढ़ा। और तथ्य: कल्पना बहुत नुक्सान पंहुचा सकती है, मंडे ब्लूज होता है और मुझे आइसक्रीम से प्यार है। बेकार की बातों को पीछे छोड़ते हुए अच्छे दिन की ओर।”
रवि से 20 साल छोटी है निम्रत-
निम्रत कौर रवि शास्त्री से करीब 20 साल छोटी हैं। निम्रत का जन्म 13 मार्च 1982 को हुआ था। जबकि रवि शास्त्री लगभग 56 साल के हैं। निम्रत ने अपने करियर की शुरुआत साल 2006 में अंग्रेजी फिल्म ‘वन नाइट विद द किंग’ से की थी। बॉलीवुड में निम्रत एयरलिफ्ट और लंच बॉक्स जैसी फिल्मों में काम कर चुकी है।
शास्त्री पहले इस अदाकारा को कर चुके हैं डेट-
शास्त्री को अपनी पत्नी रीतू के साथ अलग हुए लगभग 10 साल गुजर गए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच का अब दिल निम्रत कौर पर आ गया है।आपको बता दें कि रवि शास्त्री इससे पहले एक और बॉलीवुड अदाकार अमृता सिंह को 80 के दसक में डेट कर चुके हैं। निम्रत इस समय मशहूर वेब सीरीज में काम कर रही हैं और दूसरी ओर शास्त्री भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं।