scriptअब सीधा IPL में खेलते नजर आएंगे धोनी! टी20 वर्ल्ड कप खेलने का वहीं से तय होगा रास्ता | Now MS Dhoni may be play in IPL 2020 | Patrika News

अब सीधा IPL में खेलते नजर आएंगे धोनी! टी20 वर्ल्ड कप खेलने का वहीं से तय होगा रास्ता

locationनई दिल्लीPublished: Jan 13, 2020 02:04:07 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

– न्यूजीलैंड ( New Zealand ) के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में नहीं चुने गए हैं धोनी ( MS Dhoni )
– अब आईपीएल ( IPL 2020 ) में ही खेलते हुए नजर आएंगे धोनी

Dhoni hit Six

MS Dhoni

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( MS Dhoni ) की अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का इंतजार अब और बढ़ गया है। रविवार को न्यूजीलैंड दौरे ( New zealand Tour ) पर खेली जाने वाली पांच टी20 मैचों की सीरीज के लिए चुनी गई टीम में धोनी का नाम नहीं है। माना जा रहा था कि धोनी न्यूजीलैंड दौरे से टीम में वापसी जरूर कर लेंगे, लेकिन फैंस के लिए अब ये इंतजार और बढ़ गया है।

टीम इंडिया में संजू सैमसन के साथ फिर हुई ‘नाइंसाफी’, ऋषभ पंत बन चुके हैं ‘आंख का तारा’

अब आईपीएल में ही नजर आएंगे धोनी

न्यूजीलैंड में टीम इंडिया पहले पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी, उसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज होगी। हालांकि ऐसी उम्मीद है कि धोनी को वनडे सीरीज में चुना जाए, लेकिन इसकी उम्मीदें कम हैं। अगर धोनी को वनडे सीरीज में भी जगह नहीं मिलती है तो फिर वो (धोनी) आईपीएल ( IPL 2020 ) में ही नजर आएंगे, क्योंकी 29 मार्च से आईपीएल का आगाज होगा। वहीं टीम इंडिया का न्यूजीलैंड दौरा भी 4 मार्च को खत्म हो जाएगा। न्यूजीलैंड दौरे के बाद भारतीय खिलाड़ी सीधा आईपीएल में ही खेलेंगे।

न्यूजीलैंड में टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, रोहित-शमी की वापसी

आईपीएल में धोनी का प्रदर्शन तय करेगा वर्ल्ड कप जाने का रास्ता?

धोनी की अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी आईपीएल के बाद ही मानी जा रही है। हालांकि आईपीएल से करीब 17 दिन पहले दक्षिण अफ्रीका की टीम 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत आएगी हो सकता है उस सीरीजी के लिए धोनी को टीम में चुन लिया जाएगा, लेकिन अगर वहां भी धोनी का चयन नहीं होता है तो फिर माही सीधा आईपीएल में नजर आएंगे, जहां ये तय हो जाएगा कि धोनी टी20 वर्ल्ड कप खेलने ऑस्ट्रेलिया जाएंगे या नहीं, क्योंकि ये बात टीम के कोच रवि शास्त्री भी कह चुके हैं कि धोनी का वर्ल्ड कप जाना आईपीएल में उनके प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो