scriptरिकॉर्डों का वार बना बुधवार, भारतीय क्रिकेटरों ने बनाए इतने रिकॉर्ड कि गिनने को ऊंगुलियां पड़ जाएगी कम | number of records that Indian cricketers made on Wednesday | Patrika News

रिकॉर्डों का वार बना बुधवार, भारतीय क्रिकेटरों ने बनाए इतने रिकॉर्ड कि गिनने को ऊंगुलियां पड़ जाएगी कम

locationनई दिल्लीPublished: Feb 07, 2018 09:27:26 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

बुधवार को भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से हुआ। इस मैच में एक साथ कई रिकॉर्ड बने।

ind vs sa

नई दिल्ली। भारतीय महिला और पुरुष क्रिेकेट टीम इन दिनों दक्षिण अफ्रीका में है। जहां बुधवार को दोनों टीमों का सामना मेजबान से हुआ। मेजबान टीम महिला क्रिकेट में मात खा चुकी है। जबकि पुरुषों के बीच मुकाबला अभी जारी है। यहां भी मेजाबान टीम की हालत पतली है। आईए नजर डालते है आज के दिन बने कुछ रिकॉर्डों पर…
1. बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक
बुधवार को अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाते ही कोहली भारत की ओर से एकदिवसीय में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान बन गए। बता दें कि कोहली ने बतौर कप्तान अपना 12वां शतक लगाया। इससे पहले यह रिकॉर्ड सौरभ गांगुली के नाम पर था। गांगुली ने बतौर कप्तान 11 शतक बनाए थे।

2. दक्षिण अफ्रीका में सर्वोच्च स्कोर
दक्षिण अफ्रीका में विराट ने भारतीय क्रिकेटरों का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। कोहली ने इस मामले पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने नामबिया के खिलाफ 2003 में 152 रनों की पारी खेली थी। कोहली ने इस मैच में 160 रनों की पारी खेली।

3. 300 से ज्यादा रन
किसी द्विपक्षीय सीरीज में 300 से ज्यादा रन बनाने के मामले में कोहली सबसे आगे निकल गए। कोहली ने ऐसा अबतक 6 बार किया है।

4. छक्कों का शतक किया पूरा
कोहली ने इस शातकीय पारी के दौरान दो शानदार सिक्स भी लगाए। इसी के साथ उन्होंने सिक्स की सेंचुरी भी पूरी की। अब उनके नाम पर एकदिवसीय में 101 सिक्स दर्ज है। वे भारत की ओर से ऐसा करने वाले आठवें बल्लेबाज बने।

5. अफ्रीका के खिलाफ हजार रन
इस पारी के साथ ही कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट में हजार रन का आंकड़ा भी पार कर लिया। अब कोहली के नाम पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1029 रन हो गए है।

6. झूलन ने पूरा किया विकेटों का दोहरा शतक
महिला क्रिकेट में भारतीय स्टार गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने अपने विकेटों का दोहरा शतक पूरा किया। बुधवार को अफ्रीका के खिलाफ झूलन को एक सफलता मिली। जिसके दम पर वो इस रिकॉर्ड को बनाने में सफल हो सकी।

7. स्मृति मंधाना का शतक
महिला क्रिकेट में भी भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार शतक बनाया। वो भारत की पहली बल्लेबाज बनी जिन्होंने इंग्लैंड, आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में जाकर शतक बनाया हो।

8. मिताली ने भारत को दिलाई 109वीं जीत
बुधवार को दक्षिण अफ्रीकी टीम को शिकस्त देते ही मिताली राज के नाम पर एक रोचक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वो दुनिया की सबसे सफल महिला क्रिकेटर बन गई। मिताली ने भारत को 109वीं जीत दिलाई। मतलब यह कि मिताली के टीम में रहते हुए भारत ने 109वीं जीत हासिल की। पहले यह रिकॉर्ड आस्ट्रेलिया की केरेल रोलटोन के नाम पर था। केरेल के साथ कंगारू टीम 108 मैच जीत चुकी थी।

9. अजहर का भी रिकॉर्ड टूटा
दक्षिण अफ्रीका में किसी द्विपक्षीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एशिायाई कप्तान अजहरुद्दीन थें। अजहर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज में 232 रन बनाया था। कोहली ने इस रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो