नई दिल्लीPublished: Nov 09, 2023 09:44:53 pm
Siddharth Rai
वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल में जगह बनाए के लिए न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच रेस थी। लेकिन न्यूजीलैंड के श्रीलंका को हराने के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सेमी-फ़ाइनल में जगह बनाने की उम्मीदों को झटका लगा है।
Pakistan Semifinal Scenario World Cup 2023: वर्ल्ड कप 2023 अपने अंतिम दौर में है और सेमीफाइनल की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। भारत, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पहले ही सेमी- फ़ाइनल में पहुंच चुके हैं। चौथा स्थान खाली है जिसके लिए न्यूजीलैंड और पाकिस्तान संघर्ष कर रहे हैं। न्यूजीलैंड ने श्रीलंका पर 160 गेंद रहते 5 विकेट से बड़ी जीत दर्ज़ की है। इसके बाद पाकिस्तान के सेमी- फ़ाइनल में जाने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो गईं है। तो आइए जानते हैं पाकिस्तान के किस तरह सेमी-फाइनल के समीकरण बन रही है।