scriptमहेंद्र सिंह धोनी की जगह लेना बहुत मुश्किल काम है : ऋषभ पंत | Pant told It is very difficult to replace Dhoni | Patrika News

महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेना बहुत मुश्किल काम है : ऋषभ पंत

locationनई दिल्लीPublished: Jul 26, 2019 04:55:31 pm

Submitted by:

Mazkoor

Rishabh Pant ने कहा कि धोनी के साथ खेलकर काफी कुछ सीखा जा सकता है
महेंद्र सिंह धोनी में खेल को पढ़ने की अद्भभुत क्षमता है : ऋषभ पंत

Mahendra Singh Dhoni rishabh pant

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम ( Indian cricket team ) में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ( Rishabh Pant ) टेस्ट टीम में करीब-करीब अपनी जगह पक्की कर चुके हैं। लेकिन वनडे और टी-20 में अब भी महेंद्र सिंह धोनी ( Mahendra Singh Dhoni ) भारतीय क्रिकेट टीम की अब भी पहली पसंद बने हुए हैं। फिलहाल अपनी आर्मी ट्रेनिंग की वजह से उन्होंने वेस्टइंडीज दौरे से अपना नाम वापस ले लिया है तो ऐसे में वहां तीनों फॉर्मेट में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालते ऋषभ पंत नजर आ सकते हैं। महेंद्र सिंह धोनी की जगह लेने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंत ने कहा कि उन्हें पता है कि कितनी बड़ी जगह भरना है, लेकिन अगर वह यह सोचने लगे तो बड़ी मुश्किल खड़ी हो जाएगी।

27 साल की उम्र में मोहम्मद आमिर ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

धोनी से बहुत कुछ सीखा जा सकता है

ऋषभ पंत ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी के साथ खेलकर काफी कुछ सीखा जा सकता है। वह जिस तरह से खेल को पढ़ते हैं, यह बहुत बड़ी चीज है। दबाव में भी वह खुद को बेहद शांत रखते हैं। इस तरह की कई चीजें हैं, जो धोनी से सीखी जा सकती है। इसके अलावा मैदान के बाहर भी वह हमेशा मदद के लिए तैयार रहते हैं। पंत ने कहा कि वह हमेशा अपने सीनियर्स से सीखने की कोशिश करते रहते हैं।

न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन कर सकते हैं रवि शास्त्री की छुट्टी!

लोगों की बात पर ध्यान नहीं देते पंत

विश्व कप में ऋषभ पंत की बेपरवाह बल्लेबाजी के लिए आलोचना हुई थी। इस पर उन्होंने कहा कि लोग क्या कहते हैं, वह इस पर ध्यान नहीं देते। उनका ध्यान सिर्फ इस बात पर रहता है कि उन्हें क्या करना है। वह बस अपने देश के लिए अच्छा करना चाहते हैं। उनका ध्यान सिर्फ इसी पर है। उन्होंने कहा कि अब वह इस पर फोकस कर रहे हैं कि वह और क्या सीख सकते हैं और खुद में क्या सुधार ला सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो