पंकज सिंह - पंकज सिंह ने साल 2010 में श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया था। उन्हें ज़िम्बाब्वे, भारत और श्रीलंका के बीच खेली त्रिकोणीय सीरीज के लिए चुना गया था। अपने डेब्यू मैच में पंकज ने 7 ओवर फेंके थे और 45 रन दिये थे। इस दौरान उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला था। यह पंकज का पहला और आखिरी अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच था।
पंकज धरमानी - पंकज धरमानी एक विकेटकीपर बल्लेबाज थे, जिन्होंने अपना वनडे डेब्यू 1996 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था। अपने डेब्यू मैच में धरमानी ने सिर्फ 8 रन बनाए थे। इसके बाद वे कभी भारत के लिए नहीं खेल पाये। इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया को 27 रनों से हराया था।
फैज फजल - भारतीय सलामी बल्लेबाज फैज फजल ने साल 2016 में ज़िम्बाब्वे के खिलाफ डेब्यू किया था। फजल को भारतीय टीम में जगह आईपीएल प्रदर्शन के आधार पर मिली थी। इस मैच में उन्होंने लोकेश राहुल के साथ सलामी बल्लेबाजी करते हुए 61 गेंदों पर 7 चौके और 1 सिक्स की मदद से नाबाद 55 रनों की पारी खेली थी।
भागवत चंद्रशेखर - भागवत चंद्रशेखर ने अपना पहला और आखिरी वनडे मैच 22 फरवरी 1976 को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। इस मुकाबले में चंद्रशेखर ने 7 ओवर फेंके थे, जिसमें उन्होंने 36 रन देते हुए 3 विकेट अपने नाम किये थे। इतना अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद चंद्रशेखर को दोबारा कभी भी वनडे मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
परवेज रसूल - जम्मू-कश्मीर के फिरकी गेंदबाज परवेज रसूल ने भारत के लिए अपना पहला और आखिरी वनडे मैच 5 साल पहले खेला था। वे भारत के लिए खेलने वाले पहले कश्मीरी खिलाड़ी हैं। 2014 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में रसूल ने अपना डेब्यू किया। इस मैच में रसूल ने 10 ओवरों में 60 रन देकर 2 विकेट झटके थे। लेकिन इसके बाद इनकी कभी भारतोया टीम में वापसी नहीं हो पाई।
Siddharth Rai
Newsletters
Follow Us
Download Partika Apps
Group Sites
Catch News
Catch News Hindi
Daily News 360
Top Categories
Trending Topics
Trending Stories
बड़ी खबरें