29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS vs WI: पैट कमिंस का दूसरे टेस्ट में खेलना मुश्किल, लान्स मॉरिस और माइकल नेसर ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल

AUS vs WI: पर्थ में खेले गए पहले मैच में कमिंस ने आखिरी पारी में गेंदबाजी नहीं की थी और वे मैदान से बाहर चले गए थे। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में एडीलेड टेस्ट में स्टीव स्मिथ कप्तानी करते दिखाई देंगे। कमिंस के चोटिल होने के बाद टीम प्रबंधन ने अनकैप्ड तेज गेंदबाज लांस मॉरिस और अनुभवी तेज गेंदबाज माइकल नेसर को टीम में शामिल किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 5 Dec 2022, 1:15 PM IST

steve_smith_captain.png

Pat Cummins Injured Australia vs West Indies: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुक़ाबला 8 दिसम्बर से द एडीलेड ओवल में खेला जाएगा। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को एक बड़ा झटका लगा है टीम के कप्तान पैट कमिंस चोट के चलते इस टेस्ट से बाहर हो सकते हैं। पर्थ में खेले गए पहले मैच में कमिंस ने आखिरी पारी में गेंदबाजी नहीं की थी और वे मैदान से बाहर चले गए थे। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में एडीलेड टेस्ट में स्टीव स्मिथ कप्तानी करते दिखाई देंगे।

साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर सैंडपेपर गेट विवाद के बाद स्मिथ को कप्तानी से हटाते हुए उनको एक साल के लिए सस्पेंड भी किया गया था। साथ ही कप्तानी के लिए भी उनके ऊपर आजीवन प्रतिबंध लगा था। लेकिन अब उनके ऊपर से बैन हटा दिया गया है। पार्थ टेस्ट में भी स्मिथ ने आखिरी पारी में कप्तानी की थी और टीम को 164 रनों से जीत दिलाई थी।

कमिंस के चोटिल होने के बाद टीम प्रबंधन ने अनकैप्ड तेज गेंदबाज लांस मॉरिस और अनुभवी तेज गेंदबाज माइकल नेसर को टीम में शामिल किया है। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को उम्मीद है कि वह गुरुवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट में खेलने के लिए फिट हो जाएगा, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के कप्तान के बाहर होने की स्थिति में चयनकर्ताओं ने मॉरिस और नेसर को एडिलेड भेज दिया है।

आईसीसीस के अनुसार, "मॉरिस ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट कैप नहीं जीता है, लेकिन 24 वर्षीय ने इस साल ऑस्ट्रेलिया की घरेलू शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट में अधिक विकेट लिए हैं और 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी की है।"

नेसर ने पिछले साल एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए अपना टेस्ट खेला और एक दशक से अधिक समय से घरेलू स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वालों में से एक है। जबकि स्कॉट बोलैंड पहले से ही ऑस्ट्रेलिया की टीम में हैं और कमिंस की जगह विकल्प होंगे। ऑस्ट्रेलिया चयन अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने कहा कि दोनों खिलाड़ी टीम में अपने चयन के हकदार थे। बेली ने कहा, माइकल नेसर पिछले सीजन में नियमित रूप से टीम के साथ रहे हैं और पिछली गर्मियों में एडिलेड में अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके पास वास्तविक गति है।