scriptभारतीय बल्लेबाज ने 1 ओवर में ठोके 6 छक्के, Yuvraj Singh की तरह तबाही मचाकर नया इतिहास रचा | Patrika News

भारतीय बल्लेबाज ने 1 ओवर में ठोके 6 छक्के, Yuvraj Singh की तरह तबाही मचाकर नया इतिहास रचा

locationनई दिल्लीPublished: Jun 04, 2022 04:50:02 pm

Submitted by:

Joshi Pankaj

एक ओवर में छह सिक्स जड़ने का कारनामा बहुत कम बार देखने को मिलता है। भारतीय क्रिकेटर ने ये कारनामा कर एक नई उपलब्धि हासिल कर ली है। जानिए इस दिग्गज बल्लेबाज की इस उपलब्धि के बारे में।

pondicherry t10 League krishna pandey hit 6-sixes in single over

कृष्ण पांडे का कहर

पांडिचेरी टी-10 लीग 2022 में एक क्रिकेटर ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इस बल्लेबाज ने छह गेंदों में छह सिक्स लगाकर अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। आपको बता दें इस क्रिकेटर का नाम कृष्ण पांडे हैं। टी-10 लीग में अक्सर बड़े रिकॉर्ड बनते रहते हैं लेकिन पांडे ने ये खास उपलब्धि हासिल की है। वैसे तो टी-10 लीग में कई बार ये हो चुका है लेकिन पांडिचेरी टी-10 लीग में पहली बार ऐसा हुआ है।

टी-10 लीग में कृष्ण पांडे ने नया रिकॉर्ड अपने नाम किया

कृष्ण पांडे ने जबरदस्त हिटिंग से तबाही मचा दी। पांडिचेरी टी-10 लीग का 48वां मुकाबला रॉयल्स और पैटरियट्स के बीच खेला गया। रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 157 रन बनाए। ओपनर बल्लेबाज रघुपथ ने 30 गेंदों में 84 रन ठोके। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पैटरियट्स की टीम 10 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 153 रन ही बना सकी। रॉयल्स ने ये मुकाबला 4 रन से जीत लिया। पैटरियट्स की तरफ से कृष्ण पांडे ने ताबड़तोड़ 19 गेंदों में 83 रन बनाए। उन्होंने छह गेंदों में लगातार छह सिक्स जड़े। अपनी इस पारी में पांडे ने कुल 12 सिक्स लगाए। हालांकि वो अपनी टीम को जीता नहीं पाए लेकिन उन्होंने इतिहास जरूर रच दिया।

ये भी पढ़ें- भारतीय टीम के 11 खिलाड़ी जो अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार South Africa के खिलाफ खेलेंगे
https://twitter.com/CricCrazyJohns/status/1533020908159266816?ref_src=twsrc%5Etfw

नितेश ठाकुर की हुई धुनाई

पांडे की ये पारी हमेशा याद रखी जाएगी। पांडे ने नितेश ठाकुर के छठवें ओवर में ये कारनामा किया। पांडे ने सभी सिक्स गगनचुंबी लगाए। अंतिम गेंद जरूर मिसहिट रही लेकिन वो भी बाउंड्री के बाहर गई। पिछले महीने यूरोपियन टी-10 लीग में भी दो खिलाड़ियों ने छह गेंदों में छह सिक्स लगाए थे। इंटरनेशनल क्रिकेट में भी ये कारनामे हो चुके हैं। भारत की तरफ से टी-20 में दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह ये कारनामा कर चुके हैं। साल 2007 के टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ स्टुअर्ट ब्राड की छह गेंदों पर युवराज ने छह सिक्स लगाकर नया इतिहास रचा था।

ये भी पढ़ें- 2015 वर्ल्ड कप खेलने वाले 3 भारतीय खिलाड़ी, जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया
https://twitter.com/hashtag/KrishnaPandey?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो