script49 साल की उम्र में आईपीएल खेलेंगे प्रवीण तांबे, कोलकाता नाइट राइडर्स ने लिया है टीम में | Pravin Tambey will perform in IPL for kkr At the age of 49 | Patrika News

49 साल की उम्र में आईपीएल खेलेंगे प्रवीण तांबे, कोलकाता नाइट राइडर्स ने लिया है टीम में

locationनई दिल्लीPublished: Dec 21, 2019 03:07:59 pm

Submitted by:

Mazkoor

केकेआर ने नीलामी में 48 साल की उम्र के खिलाड़ी पर दांव लगाकर सबको चौंका दिया है। तांबे की उम्र अगले साल आईपीएल तक 49 साल हो जाएगी।

Pravin Tambe

कोलकाता : मुंबई के लेग स्पिनर प्रवीण तांबे की उम्र भले 50 साल से थोड़ी ही कम हो, लेकिन उनकी मांग में कोई कमी नहीं आई है। वह जब आईपीएल-2020 में खेलने उतरेंगे तो उनकी उम्र तकरीबन 49 साल होगी। इसके बावजूद केकेआर ने नीलामी के दौरान उन्हें खरीद कर अपनी टीम के साथ जोड़ा है। लेकिन अपनी उम्र को वह प्रदर्शन में बाधा नहीं मानते। उन्हें यह महज आंकड़ा लगता है। उन्होंने अपने प्रदर्शन को लेकर कहा कि वह खुद को 20 साल से अधिक का नहीं मानते। वह अपने प्रदर्शन से कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम में अनुभव और ऊर्जा लेकर आएंगे। बता दें कि तांबे का जन्म आठ अक्टूबर 1971 को हुआ था।

नीलामी : आईपीएल में पदार्पण कर रहे कॉटरेल को मिले 8.50 करोड़ रुपए, पंजाब ने खरीदा

केकेआर ने 20 लाख के बेस प्राइज पर जोड़ा

आईपीएल-2020 की नीलामी में जब कई युवा अनसोल्ड रह गए ऐसे में केकेआर ने राजस्थान रायल्स के इस पूर्व लेग स्पिनर को अपने साथ जोड़कर सबको चौंका दिया। केकेआर ने उनके लिए 20 लाख रुपए में खरीदा। उनका बेस प्राइज भी इतना ही था। नीलामी में बिकने पर खुशी जताते हुए तांबे ने कहा कि वह आज भी उसी मानसिकता के साथ खेलते हैं, जैसे वह 20 साल के युवा हों। उन्होंने कहा कि वह अपना अनुभव और ऊर्जा टीम में लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि वह अगर टीम में रहे तो ऐसा कर सकते हैं। वह टीम में सकारात्मकता लेकर आएंगे। उनके लिए उम्र कोई बाधा नहीं है। यदि ऐसा होता तो वह इतने लंबे समय तक नहीं खेल पाते। उन्हें किसी को कुछ साबित नहीं करना है। उनका ध्यान अपने काम पर रहता है। उन्होंने कहा कि टीम उन्हें जो भी भूमिका देगी, वह उसका सौ प्रतिशत देने की कोशिश करेंगे।

स्पोर्ट्स टीचर हैं तांबे

प्रवीण तांबे मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्पोर्ट्स टीचर हैं। उन्होंने कहा कि उनके परिवार ने इतने साल तक उनका साथ दिया और उनकी हिम्मत बढ़ाते रहे। नीलामी में केकेआर की बोली लगाने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने उनमें कुछ तो देखा होगा। वह इसके लिए केकेआर टीम प्रबंधन के शुक्रगुजार हैं। इसके बदले में वह उनके लिए अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं।

आईपीएल नीलामी में ऑस्ट्रेलिया का रहा दबदबा, पीयूष चावला रहे सबसे महंगे भारतीय

बेटा कर रहा है इंजीनियरिंग की पढ़ाई

प्रवीण तांबे का बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा कभी क्रिकेटर नहीं बनना चाहता था। वह इंजीनियरिंग कर रहा है। बता दें कि तांबे ने आईपीएल में करीब 43 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए पदार्पण किया था। 2014 में केकेआर के खिलाफ ही उन्होंने हैट्रिक लिया था। उन्होंने कहा कि वह कुछ हासिल करने के लिए क्रिकेट नहीं खेलते। उन्हें इस खेल से प्यार है, इसलिए खेलते हैं। यही उनकी प्रेरणा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो