क्रिकेट

पृथ्वी शॉ ने जयपुर में खेली तोबड़तोड़ पारी, ये कारनामा करने वाले बने भारत के 8वें खिलाड़ी

-पृथ्वी शॉ ने 152 गेंदों में बनाए 227 रन। जड़े 31 चौके और 5 छक्के। -शॉ से पहले मुंबई के ही उनके साथ खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने 2019 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान झारखंड के खिलाफ 203 रन बनाए थे।
 
 

Feb 25, 2021 / 03:24 pm

भूप सिंह

जयपुर। मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (prithvi shaw) पुड्डुचेरी के खिलाफ गुरुवार को यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले जा रहे विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) के एलीट ग्रुप डी मैच में 200 रन बनाने के साथ ही 50 ओवर के क्रिकेट में दोहरा शतक जड़ने वाले भारत के आठवें बल्लेबाज बन गए। शॉ ने पुड्डुचेरी के खिलाफ 152 गेंदों में 227 रन बनाए। उन्होंने 31 चौके और पांच छक्के जड़े। खास बात यह रही कि पृथ्वी शॉ नॉटआउट रहे। मुंबई ने 4 विकेट के नुकसान पर पुड्डुचेरी के सामने 457 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य निर्धारित किया।

डुनेडिन टी20 : गुप्टिल की आतिशी पारी से न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराया

पिछले साल फ्लॉप रहे थे पृथ्वी शॉ
शॉ से पहले मुंबई के ही उनके साथ खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने 2019 में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान झारखंड के खिलाफ 203 रन बनाए थे और वह ऐसा करने वाले भारत के सातवें बल्लेबाज थे। पिछले साल दिसंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में शॉ ने पहली पारी में शून्य और दूसरी पारी में चार रन बनाए थे जिसके बाद उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया था।

IND Vs ENG: इंग्लैंड के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, टीम इंडिया पहली पारी में महज 13 रन पीछे

शॉ ने जड़ा दूसरा शतक
विजय हजारे ट्रॉफी में शॉ अबतक तीन पारियों में दो शतक जड़ चुके हैं। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ टूर्नामेंट के पहले मैच में नाबाद 105 रन बनाए थे।

IND vs ENG 3rd Test: अक्षर पटेल ने रचा इतिहास, भारत के लिए ये कारनामा करने वाले बने पहले गेंदबाज

Home / Sports / Cricket News / पृथ्वी शॉ ने जयपुर में खेली तोबड़तोड़ पारी, ये कारनामा करने वाले बने भारत के 8वें खिलाड़ी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.