17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PKL 12: क्यों पुनेरी पलटन है सबसे ज्यादा ताकतवर, लगातार 2 फाइनल हैं गवाह, इस बार की टीम और खतरनाक!

Puneri Paltan Full Squad for PKL 12: प्रो कबड्डी लीग 2023 की चैंपियन पुनेरी पलटन लगातार 2 सीजन से फाइनल खेलती हुई आ रही है और इस बार भी ऐसी टीम तैयार की है, जो काफी खतरनाक दिख रही है।

less than 1 minute read
Google source verification
Puneri Paltan Full Squad (Photo Credit- Pro Kabaddi)

Puneri Paltan Full Squad (Photo Credit- Pro Kabaddi)

Pro Kabaddi 2025 Puneri Paltan Player List: प्रो कबड्डी लीग में पुनेरी पलटन की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी। पहले दो सीजन टीम आखिरी स्थान पर रही। तीसरे सीजन में टीम अंतिम 4 में पहुंची लेकिन खिताब तक नहीं पहुंच पाई। सीजन 5 तक टीम अंतिम 4 में पहुंचती रही लेकिन फाइनल तक पहुंचना इनके लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा था। सीजन 6 और 7 में टीम प्लेऑफ्स में भी नहीं पहुंच पाई। इसके बाद टीम ने काफी बदलाव किए और कई खिलाड़ियों को टीम में जोड़ा, जो आज भी टीम के साथ हैं और आलम ये है कि पुनेरी पलटन 2022 का फाइनल हारने के बाद 2023 का खिताब जीता। हालांकि 2024 में टीम फिर से लय से भटकी लेकिन 2025 के लिए पूरी तरह तैयार है।

पुनेरी पलटन की सबसे बड़ी ताकत उनके रेडर्स हैं, जिसमें असलम इमानदार, पंकज मोहित, मोहित गोयत, अदित्य शिंदे और सचिन तंवर शामिल हैं। इसके अलावा पलटन के डिफेंस में भी बड़े सूरमा शामिल हैं। प्रो कबड्डी लीग 2025 में पुनेरी पलटन जब भी मैट पर उतरेगी, उनके विरोधी ज्यादा सावधान रहेंगे।

ऑक्शन में खरीदे गए खिलाड़ी

सचिन तंवर, मिलाद मोहजेर, मोहम्मद एस्माईल नबीबख्श, गुरदीप, अमान (एफबीएम), स्टुवर्ट सिंह, विशाल भारद्वाज और रोहन तुपारे।

रिटेन किए गए खिलाड़ी

अबिनेश नादराजन, गौरव खत्री, पंकज मोहिते; आरवाईपी - असलम मुस्तफा इनामदार, मोहित गोयत, दादासो शिवाजी पुजारी और आदित्य तुषार शिंदे।

पुनेरी पलटन की पूरी टीम

सचिन तंवर, मिलाद मोहजेर, मोहम्मद एस्माईल नबीबख्श, गुरदीप, मो. अमान (एफबीएम), स्टुवर्ट सिंह, विशाल भारद्वाज, रोहन तुपारे, अबिनेश नादराजन, गौरव खत्री, पंकज मोहिते; आरवाईपी - असलम मुस्तफा इनामदार, मोहित गोयत, दादासो शिवाजी पुजारी और आदित्य तुषार शिंदे।

ये भी पढ़ें: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए लंदन पहुंची भारतीय टीम, BCCI ने पोस्‍ट किया ये वीडियो

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग