scriptIPL 2022: युजवेंद्र चहल ने खुद को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान घोषित किया! | Rajasthan Royals Twitter hack Yuzvendra declares himself captain | Patrika News

IPL 2022: युजवेंद्र चहल ने खुद को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान घोषित किया!

locationनई दिल्लीPublished: Mar 17, 2022 10:33:10 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

IPL 2022: राजस्थान रॉयल्स का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। इसके बाद युजवेंद्र चहल को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाने को लेकर ट्वीट किया गया। आरसीबी के लिए खेलने वाले युजवेंद्र चहल इस बार राजस्थान रॉयल्स की तरफ से मैदान में उतरेंगे।

yuzi chahal

yuzi chahal

IPL 2022: आईपीएल 2022 का आगाज होने में अब कुछ दिन ही बाकी है। ऐसे में सभी टीमों के खिलाड़ी इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं। राजस्थान रॉयल्स की टीम इस बार अपने खिताब के वनवास को खत्म करना चाहेगी। हाल ही में राजस्थान रॉयल्स का आधिकारिक ट्विटर अकाउंट हैक हो गया। इसके बाद युजवेंद्र चहल को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बनाने को लेकर ट्वीट किया गया। आरसीबी के लिए खेलने वाले युजवेंद्र चहल इस बार राजस्थान रॉयल्स की तरफ से मैदान में उतरेंगे। यह पढ़कर सोशल मीडिया पर हंसी ठिठोली का माहौल बना हुआ है।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान बने युजवेंद्र चहल!
दरअसल राजस्थान रॉयल्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक पोस्ट साझा किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा गया है कि फ्रेंचाइजी के नए कप्तान युजवेंद्र चहल से मिलिए। जैसे ही लोगों का इस पोस्ट के बारे में पता चला कि सभी अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे है।

https://twitter.com/yuzi_chahal?ref_src=twsrc%5Etfw

चहल ने हैक किया अकाउंट!
आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर मस्ती करने के लिए जाने जाते हैं। राजस्थान रॉयल्स ने युजवेंद्र चहल का एक वीडियो ट्वीट किया जिसमें वह अपनी वाइफ धनश्री वर्मा के साथ एंट्री ले रहे हैं। इसी ट्वीट पर युजवेंद्र चहल ने रिप्लाई किया है कि वह इस अकाउंट को हैक कर लेंगे। इसके बाद राजस्थान रॉयल्स ने उनके इस ट्वीट पर एक मीम साझा किया था। साथ ही फ्रेंचाइजी ने अपना पासवर्ड भी उनके साथ साझा किया था।

तो युजवेंद्र जॉस बटलर के साथ करेंगे ओपनिंग
खबरों के अनुसार युजवेंद्र चहल ने राजस्थान रॉयल्स के ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है। ट्विटर अकाउंट से युजवेंद्र चहल खुद को राजस्थान रॉयल्स का कप्तान बना देते हैं। इसके अलावा एक ट्वीट में लिखा गया है कि अगर 10 हजार रिट्वीट मिले तो वह जॉस बटलर के साथ ओपनिंग करने उतरेंगे।

https://twitter.com/josbuttler?ref_src=twsrc%5Etfw

बोला था एडमिन जॉब से पंगे मत लेना
राजस्थान के ट्वीट अकाउंट से एक और ट्वीट आया, जिसमें लिखा गया था, ‘आरआर में ट्विटर एकाउंट में लॉग इन कर दिया है…. बोला था एडमिन जॉब पंगे मत लेना।’ इस ट्वीट से साफ हो गया कि चहल ने ही ट्विटर अकाउंट हैक किया।

https://twitter.com/rajasthanroyals/status/1503994116924841986?ref_src=twsrc%5Etfw
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो