scriptहमारे खिलाड़ियों की बेईज्जती ना करें BCCI: गुहा | Ramchandra guha hitting out at bcci, Do not dishonor our players news in hindi | Patrika News

हमारे खिलाड़ियों की बेईज्जती ना करें BCCI: गुहा

Published: Jul 16, 2017 05:24:00 pm

Submitted by:

Prashant Jha

गुहा ने ट्वीटर पर  लिखा कि द्रविड़, कुंबले जहीर क्रिकेट खेल के अग्रदूत हैं और ये बहुत सम्मान के हकदार हैं। ये खिलाड़ी मैदान पर वाकाई महान हैं। सार्वजनिक रूप से इनका अपमान करना सही नहीं है। 

Ramchandra guha

Ramchandra guha

नई दिल्ली : इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने एक बार फिर क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ऑफ इंडिया (BCCI) को फटकार लगाई है। रामचंद्र गुहा ने बीसीसीआई से कहा कि बोर्ड बार-बार राहुल द्रविड़, अनिल कुबंले और जहीर खान को अपमान नहीं करें। गुहा ने अपने ट्विटर पर लिखते हुए कहा की जिस तरीके से टीम के स्टाफ के लिए द्रविड़ और ज़हीर की नियुक्ति को रोका है वो उनके सार्वजनिक अपमान के जैसा है। गुहा अपने ट्विटर में यहीं नहीं रुके उन्होंने अनिल कुंबले के साथ किए गए व्यवहार पर आपत्ति जताई है । 


ये खिलाड़ी सार्वजनिक अपमान योग्य नहीं-गुहा
गुहा ने ट्वीटर पर लिखा कि द्रविड़, कुंबले जहीर क्रिकेट खेल के अग्रदूत हैं और ये बहुत सम्मान के हकदार हैं। ये खिलाड़ी मैदान पर वाकाई महान हैं। सार्वजनिक रूप से इनका अपमान करना सही नहीं है। गौरतलब है कि रामचंद्र गुहा की यह टिप्पणी रवि शास्त्री के कोच पद पर नियुक्ति के बाद आई है। दरअसल बीसीसीआई ने पहले तो द्रविड़ और जहीर के नाम की घोषणा की थी। लेकिन बाद में फिर बोर्ड ने अपना बयान वापस ले लिया था।

गुहा का सीओए से इस्तीफा
‘सपॉर्ट स्टाफ की नियुक्ति मुख्य कोच के सलाह के बाद की जाएगी। गुहा ने सीओए से ‘सुपरस्टार कल्चर’ को निशाना बनाते हुए सीओए से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही गुहा ने पूर्व खिलाड़ियों के हितों के टकराव पर भी सवाल उठाया था।रामचंद्र गुहा सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति के एक सदस्य थे। पिछले दिनों सुपरस्टार कल्चर का आरोप लगाते हुए उन्होंने इस्तीफ़ा दे दिया था। 

गुहा लिख चुके हैं क्रिकेट पर कई किताबें
बता दें कि रामचन्द्र गुहा प्रसिद्द इतिहासकार हैं जिन्होंने क्रिकेट पर बहुत शानदार किताब “द स्टेट ऑफ इंडियन क्रिकेट ” और स्पिन और अदर टर्न्स इन इंडियन क्रिकेट जैसी किताब लिखी जो क्रिकेट की बेहतर जानकारी के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो