scriptricky ponting praised rohit sharma and team india for world cup 2023 | रिकी पोंटिंग बोले- रोहित शर्मा दमदार कप्तान, वर्ल्ड कप 2023 में भारत को हराना मुश्किल | Patrika News

रिकी पोंटिंग बोले- रोहित शर्मा दमदार कप्तान, वर्ल्ड कप 2023 में भारत को हराना मुश्किल

locationनई दिल्लीPublished: Oct 17, 2023 12:39:12 pm

Submitted by:

lokesh verma

वर्ल्ड कप 2023 में भारत के शानदार प्रदर्शन के लिए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने रोहित शर्मा की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया है। उन्‍होंने कहा कि रोहित शर्मा दमदार कप्तान हैं। इस वर्ल्‍ड कप में भारत को हराना सभी के लिए मुश्किल होगा।

rohit-sharma.jpg
रिकी पोंटिंग बोले- रोहित शर्मा दमदार कप्तान, वर्ल्ड कप 2023 में भारत को हराना मुश्किल।
वर्ल्ड कप 2023 में टीम इंडिया ने अभी तक जबरदस्‍त प्रदर्शन किया है। भारत ने वर्ल्ड कप 2023 की प्रमुख दावेदार मानी जा रही ऑस्‍ट्रेलिया और पाकिस्‍तान के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल की ओर मजबूती से कदम बढ़ाए हैं। भारतीय टीम के हालिया प्रदर्शन की हर कोई तारीफ कर रहा है। इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने भी वर्ल्ड कप 2023 में भारत के शानदार प्रदर्शन के लिए रोहित शर्मा की भूमिका को अहम बताया है और रोहित शर्मा को आदर्श कप्तान भी कहा है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.