नई दिल्लीPublished: Aug 19, 2023 02:01:26 pm
Siddharth Rai
रिंकू अपने टी20 डेबयू के साथ -साथ एक और बात के लिए सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। दरअसल सोनी टीवी के चर्चित शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में रिंकू से जुड़ा एक सवाल पूछा गया है। यह सवाल छह लाख 40 हजार रुपये का था।
आईपीएल 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से खेलते हुए रिंकू सिंह ने कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं। इस दौरान उन्होंने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आखिरी ओवर में पांच सिक्स मारने का कारनामा भी किया था। जिसके बाद हर किस की ज़ुबान पर रिंकू सिंह का नाम था। इस कारनामे के 131 दिन बाद शुक्रवार को रिंकू ने आयरलैंड के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू किया।