scriptमशहूर क्रिकेटर के घर करोड़ों की डकैती, बदमाशों को मिली थी जान से मारने की सुपारी | Robbery of crores in house of cricketer Abhimanyu easwaran | Patrika News

मशहूर क्रिकेटर के घर करोड़ों की डकैती, बदमाशों को मिली थी जान से मारने की सुपारी

locationनई दिल्लीPublished: Sep 23, 2019 04:27:46 pm

Submitted by:

Mazkoor

लुटेरों ने इस क्रिकेटर के घर से करोंड़ों के नकद, गहने और विदेशी करंसी की लूट की है।

abhimanyu easwaran

देहरादून : टीम इंडिया का दरवाजा खटखटा रहे प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन के देहरादून स्थित घर पर चोरों ने बंदूक की नोंक पर करोड़ों की लूट को अंजाम दिया है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के पॉश एरिया मसूरी रोड पर बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन का घर है। डकैती के वक्त घर में अभिमन्यु के पिता ईश्वरन, उनकी पत्नी और एक बहुत पुराना नौकर समेत एक अन्य नौकर मौजूद था। बदमाशों ने लूट के वक्त इन सबको बंदूक की नोंक पर बंधक बना रखा था। अभिमन्यु के पिता ने जब विरोध किया तो उनकी पिटाई की और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। बताया जाता है कि वह अभिमन्यु और उनके पिता को जान से मारने की धमकी का भी जिक्र कर रहे थे।

भारतीय बल्लेबाजों के फ्लॉप शो के बीच रोहित-शिखर का बड़ा रिकॉर्ड

मामला दर्ज कर पुलिस कर रही है जांच

बदमाशों ने घर से करोंड़ों के नकद, गहने और विदेशी करंसी की लूट की है। मामला सामने आने पर पूरे शहर में हड़कंप मच गया है। देहरादून शहर के एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ मसूरी ने घटनास्थल पर जाकर जांच करने के बाद बदमाशों को जल्द पकड़ लेने का दावा किया है। इस मामले में हैरानी की बात यह है कि अभिमन्यु का घर पुलिस चेक पोस्ट महज 100 मीटर दूरी पर है। इसके बावजूद बदमाशों ने पूरे परिवार को तकरीबन डेढ़ घंटे तक बंधक बनाकर रखा।

विश्व कप में भारत की हार पर पहली बार बोले सीओए प्रमुख, विराट कोहली को ठहराया गया था जिम्मेदार

क्रिकेट अकादमी चलाते हैं अभिमन्यु के पिता

अभिमन्यु के पिता ईश्वरन देहरादून के नामचीन हस्ती हैं। वह अपने बेटे अभिमन्यु के नाम पर एक क्रिकेट अकादमी चलाते हैं। इस अकादमी में भारतीय क्रिकेट के कई नामचीन कोच और खिलाड़ी आकर न सिर्फ ट्रेनिंग देने हैं, बल्कि खेलते भी हैं। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी से अब तक कई ऐसे खिलाड़ी निकल चुके हैं, जो राज्य या देश स्तर पर क्रिकेट खेल रहे हैं। ईश्वरन का बेटा अभिमन्यु खुद भारतीय क्रिकेट टीम का दरवाजा खटखटा रहे हैं। बता दें कि अभिमन्यु बंगाल क्रिकेट टीम के कप्तान हैं और इंडिया ए टीम के लिए भी खेलते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो