सारा तेंदुलकर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट की। इसमें सारा अपनी कार में बैठकर कॉफी पीती हुईं नजर आ रही थीं। तस्वीर शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा कि ब्लू टोकाई कॉफी (Blue Tokai Coffee) जिंदगी बचाती है। सारा के फैंस को उनकी यह तस्वीर काफी पसंद आई, लेकिन एक महिला ने इस पोस्ट को लेकर सारा का मजाक बनाने की कोशिश की और तंज भी कसा। वहीं सारा ने भी इस महिला को करारा जवाब देते हुए उसकी बोलती बंद कर दी।
सारा की इस इंस्टाग्राम स्टोरी पर तंज कसते हुए एक महिला यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि सारा अपने पापा के पैसे बर्बाद कर रही है। इसके बाद सारा ने उस महिला यूजर को जवाब देते हुए एक दूसरी स्टोरी पोस्ट की। इस स्टोरी में सारा ने एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। साथ ही उस महिला को टैग करते हुए लिखा कि कोई भी पैसा जो कैफीन पर खर्च हुआ हो, वो उस पैसे का बेहतरीन इस्तेमाल है। चाहे कोई भी हो, इसे बर्बाद करना नहीं कहते।
उस महिला यूजर ने सिर्फ सारा पर ही नहीं बल्कि सारा के भाई अर्जुन तेंदुलकर पर भी तंज कसते हुए कमेंट किया। महिला यूजर ने अर्जन तेंदुलकर पर कमेंट करते हुए सबसे सस्ता खिलाड़ी बताया। बता दें कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का आईपीएल 2021 में डेब्यू है। उन्हें आईपीएल 2021 की नीलामी के दौरान मुंबई इंडियंस टीम ने 20 लाख रुपए में खरीदा था। बता दें कि अर्जुन के बारे यह भी कहा जाता है कि उन्हें नेपोटिज्म की वजह से मुंबई इंडियंस में जगह मिली है।