scriptधोनी से पहले सचिन तेंदुलकर ने खेला था ‘हेलीकॉप्टर शॉट’, पुराना वीडियो हुआ वायरल | Sachin Tendulkar played the first helicopter shot even before Dhoni | Patrika News

धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर ने खेला था ‘हेलीकॉप्टर शॉट’, पुराना वीडियो हुआ वायरल

locationनई दिल्लीPublished: Jul 13, 2021 11:17:01 am

Submitted by:

Mahendra Yadav

एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सचिन तेंदुलकर ये शॉट खेलते हुए दिख रहे हैं।

dhoni_and_sachin.png
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने भले ही इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले लिया, लेकिन उनके फैंस आज भी उन्हें हेलीकॉप्टर शॉट खेलते हुए देखना चाहते हैं। धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट फैंस के बीच काफी लोकप्रिय है। लेकिन क्या आपको पता है कि धोनी से पहले भी एक भारतीय क्रिकेटर इस तरह का हेलीकॉप्टर शॉट खेल चुका है। धोनी से पहले इस तरह का शॉट मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर खेल चुके हैं। इसका एक पुराना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल हुआ वीडियो
बल्लेबाजों के लिए यॉर्कर गेंद पर रन बनाना सबसे कठिन माना जाता है। हालांकि महेन्द्र सिंह धोनी ने लसिथ मलिंगा, जेम्स एंडरसन और जेम्स फॉल्कनर जैसे कई प्रमुख गेंदबाजों की यॉर्कर्स पर हेलीकॉप्टर शॉट से कई सिक्स मारे हैं। लेकिन धोनी से पहले सचिन तेंदुलकर इस तरह का हेलीेकॉप्टर शॉट खेल चुके हैं। अब उनका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ये शॉट खेलते हुए दिख रहे हैं।
यह भी पढें— जब कपिल देव ने कहा था-सचिन को शतक लगाना आता है लेकिन उसे डबल और ट्रिपल सेंचुरी में बदलना नहीं आता

https://twitter.com/sachin_rt?ref_src=twsrc%5Etfw
जेम्स कीर्टले की बॉल पर खेला था शॉट
यह वीडियो क्लिप वर्ष 2002 में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए एक वनडे मैच के दौरान की है। इस वीडियो में सचिन तेंदुलकर इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स कीर्टले की बॉल पर हेलीकॉप्टर शॉट की तरह डीप मिड-विकेट की तरफ चौका लगाते हुए दिख रहे हैं। धोनी की तरह ही सचिन भी अपना फ्रंट लेग हटाकर शॉट खेलते दिख रहे हैं।
यह भी पढें— महेन्द्र सिंह धोनी के वो पांच रिकॉर्ड, जिन्हें तोड़ना आसान नहीं

धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट का क्रेज
सचिन ने जो शॉट खेला वह धोनी के हेलीकॉप्टर जैसा ही दिखता है, लेकिन अलग था। भारत और इंग्लैंड के बीच हुए उस वनडे मैच का कोई नतीजा नहीं निकला था। वहीं धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट का फैंस के बीच काफी क्रेज है। सोशल मीडिया पर ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिनमें क्रिकेट प्रेमी धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट की नकल करते नजर आते हैं। वहीं क्रिकेटर्स को भी धोनी का यह शॉट काफी पसंद है। हाल ही राशिद खान भी गोल्फ स्टिक से धोनी का हेलीकॉप्टर शॉट लगाते नजर आए थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो