scriptमुंबई इंडियंस की टीम के साथ दिखे Sachin Tendulkar के बेटे अर्जुन, लोगों ने बताया नेपोटिज्म | Patrika News

मुंबई इंडियंस की टीम के साथ दिखे Sachin Tendulkar के बेटे अर्जुन, लोगों ने बताया नेपोटिज्म

locationनई दिल्लीPublished: Sep 19, 2020 02:14:51 pm

Submitted by:

Sunita Adhikari

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह यूएई में आयोजित आईपीएल में मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स के साथ नजर आ रहे हैं।

arjun_tendulkar.jpg

Arjun Tendulkar

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म का मुद्दा गरमाया हुआ है। सोशल मीडिया पर लोगों ने स्टार किड्स का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। इस बीच अब खेल जगत में भी नेपोटिज्म पर सवाल उठने लगे हैं। दरअसल, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह यूएई में आयोजित आईपीएल में मुंबई इंडियंस के प्लेयर्स के साथ नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद क्रिकेट फैंस का गुस्सा फूट पड़ा।
इस तस्वीर को लेकर लोग कई तरह के कमेंट कर रहे हैं। वहीं कुछ ने इसे नेपोटिज्म बताया। रिपोर्ट्स की माने तो अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस में एक नेट्स गेंदबाज के रुप में शामिल किया गया है। हर फ्रेंचाइजी टीम अपने साथ कुछ नेट बॉलर्स लेकर गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन कपूर मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने के लिए यूएई गए हैं। लेकिन लोगों को ये बात पसंद नहीं आई और वो सवाल उठाने लगे कि क्या महाराष्ट्र के पास अर्जुन से बेहतर गेंदबाज नहीं हैं?
https://twitter.com/hashtag/ArjunTendulkar?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आईपीएल 2020 के लिए सभी फ्रेंचाइजी टीमों को एसओपी सौंपा है, इसके मुताबिक अगर टीम को किसी खिलाड़ी को रिप्लेस करने की जरूरत पड़ती है, तो वो यूएई में मौजूद क्रिकेटर से उसे रिप्लेस कर सकता है। इस लिहाज से अगर मुंबई इंडियंस को अतरिक्त गेंदबाज की जरूरत पड़ेगी तो वह अर्जुन तेंदुलकर को मैदान में उतार सकती है। बता दें कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। इससे पहले वह कभी अपनी ऑलराउंडर परफॉर्मेंस तो कभी विराट कोहली को नेट प्रैक्टिस करवाकर सुर्खियां बटोर चुके हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो