साइना नेहवाल ने लाल रंग की जगुआर एफ टाइप कार की फोटो ट्वीट की है और बताया है कि वे जल्द ही उसे खरीद रही हैं। साइना की पसंद की इस जगुआर कार की कीमत भारतीय करेंसी में 1 करोड़ 45 लाख हैं। जगुआर एफ टाइप ब्रिटेन की सबसे खूबसूरत कारों में से एक है। ट्विटर में उनके द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में वो इस कार की टेस्ट ड्राइव लेने के लिए उसे चलाते हुए भी दिख रही हैं| भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास तो ऐसी महंगी कारों की भरमार है। ऑडी कार के भारतीय ब्रांड एम्बेसेडर होने के कारण उन पर लगभग 6 अलग-अलग मॉडल की ऑडी कार हैं, जिनमें सबसे महंगी ऑडी R8 की कीमत करीब 2 करोड़ 60 लाख है। ये विराट की सबसे महंगी कार नहीं है। उनके पास एस्टन मार्टिन DBS भी है, जिसकी कीमत 5 करोड़ 21 लाख रूपए है। टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनिंग बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग को हाल ही में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने BMW 730 गिफ्ट की है, जिसकी कीमत लगभग 1 करोड़ रूपए है. पूर्व भारतीय कप्तान और कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी की वैसे तो हमर एसयूवी सबसे ज्यादा फेमस है, लेकिन वे करोड़पति कार क्लब में भी पीछे नहीं हैं। उनकी पॉर्श 911 कार की कीमत 2 करोड़ 59 लाख है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को कई साल पहले फॉर्मूला-1 के सबसे बड़े ड्राइवर माइकल शूमाकर ने 2 करोड़ रूपए की फरारी 360 मोडेना कार गिफ्ट की थी तो पूरे देश में शोर मच गया था। इस पर फरारी की सवारी नाम से फिल्म भी बॉलीवुड ने बना दी। लेकिन सचिन के पास बीएमडब्लू आई-8 भी है, जिसकी कीमत लगभग 2.29 करोड़ रूपए है।