scriptSakshi बोलीं, Mahendra Singh Dhoni को ‘डिजास्टरस’ लुक में देखा होता तो कभी नहीं मिलती | Sakshi Rawat does not like Mahendra Singh Dhoni's long hair | Patrika News

Sakshi बोलीं, Mahendra Singh Dhoni को ‘डिजास्टरस’ लुक में देखा होता तो कभी नहीं मिलती

locationनई दिल्लीPublished: Jun 01, 2020 02:53:33 pm

Submitted by:

Mazkoor

Sakshi ने Mahendra Singh Dhoni के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल आम इंसान की तरह उनसे मिले थे।

Mahendra Singh Dhoni

Mahendra Singh Dhoni

नई दिल्ली : महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था तो उन्होंने शुरुआती दौर में ही अपने विस्फोटक बल्लेबाज से सबके होश उड़ा दिए थे। इसके अलावा उनका गैरपरंपरागत अंदाज में विकेटकीपिंग करना भी हमेशा लोगों में कौतुहल पैदा करता रहा। इन सब चीजों के अलावा धोनी की जिस एक और चीज ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा, वह था उनका लंबा सुनहरा बाल। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके कदम रखने के बाद से प्रशंसकों पर उनके लंबे स्टाइलिश बाल का इतना क्रेज चढ़ा कि हर गली में दो-चार युवा धोनी की बालों की तरह नजर आने लगे। लेकिन धोनी की पत्नी साक्षी रावत धोनी (Sakshi Dhoni) को कभी उनके लंबे बाल पसंद नहीं आए। साक्षी महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के साथ इंस्टाग्राम लाइव पर बात करते हुए कही।

पाक राष्ट्रपति ने भी की थी बालों की तारीफ

पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने भी एक बार महेंद्र सिंह धोनी के लंबे बालों की तारीफ करते हुए कहा था कि इन्हें कभी कटवाना मत। हालांकि अंतरराष्ट्रीय करियर शुरू करने के दो-चार साल बाद ही अपने बाल कटवा लिए थे और छोटे बाल रखने लगे थे। अब महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने यह खुलासा किया है कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के गोल्डन हेयर कभी पसंद नहीं थे।

Mahendra Singh Dhoni के संन्यास की खबर पर भड़कीं Sakshi, बोलीं- धोनी को है क्रिकेट से प्यार

धोनी पर छोटे बाल ही अच्छे लगते हैं

चेन्नई सुपर किंग्स की प्रजेंटर रुपा रमानी के साथ इंस्टाग्राम लाइव चैट में साक्षी ने कहा कि इस तरह के बाल बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम (John Abraham) पर सूट करते हैं। साक्षी ने कहा कि उन्हें धोनी के छोटे बाल ही पसंद है। बालों में कुछ एस्थेटिक सौंदर्य होना चाहिए, जबकि धोनी के लंबे बाल डिजास्टरस थे। जब उनसे धोनी के सबसे खराब हेयर स्टाइल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें उनके लंबे बाल ही सबसे खराब लगते थे।

आम इंसान की तरह मिले थे धोनी

महेंद्र सिंह धोनी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए साक्षी ने कहा कि शुक्र है कि जब वह धोनी उस समय मिलीं, तब उनके उनके बाल छोटे थे। साक्षी ने कहा कि गनीमत है कि उन्होंने धोनी को कभी लंबे बालों में नहीं देखा। यदि उन्हें लंबे ऑरेंज बालो में देखा होता तो वह कभी उनकी तरफ देखती भी नहीं। धोनी के साथ अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वह बिल्कुल आम इंसान की तरह उनसे मिले थे। वह बहुत जमीनी व्यक्ति हैं। बता दें कि धोनी और साक्षी ने 2010 में शादी की थी। उनकी एक बेटी जीवा (Ziva) है।

ट्रेंडिंग वीडियो