scriptतेज गेंदबाजी आक्रमण पर पाटिल की राय धोनी से जुदा | Sandeep Patil differs from captain MS Dhoni on India's pace attack | Patrika News

तेज गेंदबाजी आक्रमण पर पाटिल की राय धोनी से जुदा

Published: Jul 23, 2015 09:39:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

संदीप पाटिल से साफ किया कि टीम के तेज गेंदबाजी
आक्रमण पर उनकी और वन डे के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की राय अलग-अलग है

Sandeep Patil

Sandeep Patil

नई दिल्ली। भारत की सीनियर सलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष संदीप पाटिल से साफ किया कि टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण पर उनकी और वन डे के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की राय अलग-अलग है।



पाटिल से जब चार तेज बोलर्स वाले अटैक के बारे में पूछा गया जिसकी धोनी ने आलोचना की थी, तो उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी ने क्या कहा था मैं उस पर बात नहीं कर रहा हूं। लेकिन हम उचित संतुलन बनाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा श्रीलंका के विकेटों को देखकर हमें लगता है कि यह सर्वश्रेष्ठ बोलिंग अटैक है। हम सभी सिलेक्टर्स को लगा कि हमें इसी आक्रमण के साथ आगे बढ़ना चाहिए।



वहीं भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव अनुराग ठाकुर और चयन समिति के अध्यक्ष संदीप पाटिल ने कहा कि राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडियों को अच्छे फॉर्म के साथ-साथ अपनी फिटनेस भी मानक स्तर के अनुरूप बरकरार रखनी होगी।



श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला के लिए टीम का चयन करने के बाद अनुराग ने एक वक्तव्य में कहा कि खिलाडियों के प्रदर्शन के अलावा हमने उनकी फिटनेस पर भी चर्चा की। बीसीसीआई ऎसी प्रक्रिया अपनाना चाहता है, जिसमें राष्ट्रीय टीम के लिए चुने गए खिलाडियों को तय फिटनेस मानक पर खरा उतरना होगा।



अनुराग ने कहा कि राष्ट्रीय खेल अकादमियां न सिर्फ राष्ट्रीय टीम के लिए बल्कि “ए” टीम के लिए भी इस संबंध में अहम भूमिका निभा सकती हैं। राष्ट्रीय टीम के लिए चुने जाने के बाद खिलाडियों को मानक फिटनेस के बारे में जानकारी होनी चाहिए और उन्हें उसे अपनाना होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो