scriptतबाह हो रहा है इस भारतीय क्रिकेटर का घर, लोगों से मदद की लगाई गुहार | Sanju Samson gave donation of 15 lakh to the victims of kerala | Patrika News

तबाह हो रहा है इस भारतीय क्रिकेटर का घर, लोगों से मदद की लगाई गुहार

locationनई दिल्लीPublished: Aug 20, 2018 05:29:15 pm

Submitted by:

Siddharth Rai

केरल के इस संकट के समय पर पूरा देश उसके साथ खड़ा है। ऐसे में केरल के रहने वाले भारतीय युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने केरल के लोगों की मदद के लिए 15 लाख रुपये का दान दिया है। साथ ही उन्होंने दूसरे लोगों से भी मदद की मांग की है।

samson

तबाह हो रहा है इस भारतीय क्रिकेटर का घर, लोगों से मदद की लगाई गुहार

नई दिल्ली। इन दिनों केरल भारी प्राकृतिक संकट से जूझ रहा जिसके चलते वहां बड़ी मात्रा में जान मान की हानि हुई है। भारी बारिश और बाढ़ के चलते केरल में अब तक 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और लगभग 350000 लोग इस से प्रभावित हो चुके हैं। पिछले कई सालों में ये देश में आई सबसे भीषण आपदा है। आर्मी और स्थानीय लोग लगातार बचाव कार्य में लगे हुए हैं। केरल के इस संकट के समय पर पूरा देश उसके साथ खड़ा है। ऐसे में केरल के रहने वाले भारतीय युवा बल्लेबाज संजू सैमसन ने केरल के लोगों की मदद के लिए 15 लाख रुपये का दान दिया है। साथ ही उन्होंने दूसरे लोगों से भी मदद की मांग की है।

पीड़ितों की मदद के लिए 15 लाख रूपए दिए
केरल में पिछले 100 सालों की सबसे भयानक बाढ़ आई हुई है। सैकड़ों लोग इस प्राकृतिक आपदा में अपनी जान गंवा चुके हैं, ऐसे में बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए अब संजू सैमसन ने हाथ बढ़ाया है। संजू ने पीड़ितों की मदद के लिए 15 लाख रूपए दिए हैं। साथ ही लोगों से गुजारिश की है कि वे भी केरल की मदद करें। संजू के पिता विश्वनाथ सैमसन ने केरल के मुख्यमंत्री पिनारई विजयन को 15 लाख का चेक सौंपा। सैमसन ने कहा ये पब्लिसिटी के लिए नहीं है। मैं दुनिया को बिना बताए दान करता हूं। ये समय लोगों के बीच जागरुकता लाने का है। मेरे जैसे लोगों को ही ये करना होगा। मुझे लगता है कि मेरे ऐसा करने से लोग आगे आकर बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे।”

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो