नई दिल्लीPublished: Aug 19, 2023 07:11:25 pm
Siddharth Rai
शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए करीब 22 साल क्रिकेट खेला है। इस दौरान उन्होंने 524 अंतरराष्ट्रीय मुक़ाबले खेले हैं। इसके बावजूद उन्हें अभी तक LBW का फुल फॉर्म नहीं मालूम था।
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और दिग्गज ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी रिटायर होने के बाद भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वे अपनी लाइफस्टाइल और बयानों के लिए सुर्खियों में बने रहते हैं। ऐसा ही अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आज कल जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अफरीदी से जब LBW का फुल फॉर्म पूछा गया तो वे नहीं बता पाये। जिसके बाद उन्हें क्रिकेट फैंस ट्रोल कर रहे हैं।