scriptPHOTOS: गलत काम करते पकड़े गए तो नंगे पैर भागे शेन वॉर्न | Shane Warne seen in suspicious condition with three girls in London | Patrika News

PHOTOS: गलत काम करते पकड़े गए तो नंगे पैर भागे शेन वॉर्न

Published: Sep 02, 2019 04:47:52 pm

Submitted by:

Manoj Sharma Sports

वॉर्न के घर जिन कॉल गर्ल्स को देखा गया उनमें एक की उम्र 19 और दूसरी की उम्र 27 बताई जा रही है।

call_girls.jpg

लंदन। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न अक्सर विवादों में आते रहे हैं। एक बार फिर उन्होंने ऐसा कांड किया है जिसके चलते वे आलोचकों के निशाने पर आ गए हैं। इस बार वे अपने ही घर पर तीन लड़कियों के साथ देखे गए।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक वॉर्न अपने लंदन स्थिति घर में दो कॉल गर्ल्स और अपने प्रेमिका के साथ देर रात तक पार्टी कर रहे थे। पूर्व क्रिकेटर्स के घर से काफी तेज आवाज आ रही थी जिससे पड़ोसियों को काफी परेशानी हुई।

अखबार के फोटो जर्नलिस्ट जब वॉर्न के घर पहुंचे तो वे घबरा गए और नंगे पैर ही गाड़ी में बैठकर कहीं चले गए। इसी बीच तीनों लड़कियों को भी उनके घर से आनन-फानन में भागते हुए देखा गया।

shane_warne.jpg

अखबार ने इन तीनों लड़कियों और वॉर्न की तस्वीरें प्रकाशित भी की है। अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक वॉर्न के घर जिन कॉल गर्ल्स को देखा गया उनमें एक की उम्र 19 और दूसरी की उम्र 27 बताई जा रही है।

आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। शेन वॉर्न कई बार सेक्स स्कैंडलों में फंस चुके हैं। उनकी इन्हीं हरकतों की वजह से उनकी पहली शादी भी टूटी थी। इतना ही नहीं उन्हें उप-कप्तानी पद से भी हटा दिया गया था।

शेन वॉर्न फिलहाल इंग्लैंड में हैं और ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की एशेज सीरीज में कमेंट्री कर रहे हैं।

शेन वॉर्न टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी हैं। उनके नाम 708 विकेट दर्ज हैं। पहले नंबर पर श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन हैं जिनके नाम 800 विकेट दर्ज हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो