इस वीडियो में एक शख्स धवन के पास आता है और कहता है, 'कैसे हो शिखर भाऊ।' यह सुनते ही धवन नज़र हो जाते हैं और उसे दो चांटे मार देते हैं। इसके बाद धवन कैमरे की तरफ मुड़ते हैं और कहते हैं, 'अच्छा लगता है मुझे। बहुत मज़ा आता है।' बता दें यह धवन की नई इंस्टाग्राम रील है। इस रील को शेयर करते हुए धवन ने लिखा, 'कितने लाफ़े थे।'
shikhar dhawan beating his friend on Instagram reel https://t.co/SHxmgvfQj7
— Siddharth (@siddies10) June 18, 2022
धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे आए दिन एक से बढ़कर एक रील्स शेयर करते हैं। फैंस को ये रील्स बेहद पसंद आती हैं और वे इसका बेसब्री से इंतज़ार करते है। कुछ दिन पहले उन्होंने एक रील शेयर की थी। जिसमें वे अपने पिता से मार खाते दिख रहे थे। वीडियो में जैसे ही धवन अपने घर आते हैं उनके पिता उन पर कहर बनकर टूट पड़ते हैं। पहले वे शिखर को एक झापड़ मारते हैं। उसके बाद धक्का देकर उन्हें गिरा देते हैं और लात मारते हैं।