script

Shoaib Akhtar बोले, MS Dhoni से T20 World Cup में खेलने और नेतृत्व करने को कह सकते हैं PM Modi

locationनई दिल्लीPublished: Aug 19, 2020 05:03:09 pm

Mahendra Singh Dhoni के खाते में विश्व के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनके खाते में ICC की तीनों ट्रॉफियां T-20 World Cup, ODI World Cup और Champions Trophy है।

shoaib_akhtar_says_pm_modi_may_request_ms_dhoni_to_lead_t20_world_cup.jpg

shoaib akhtar says pm modi may request ms dhoni to lead t20 world cup

लाहौर : पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर (Shoaib Akhtar) का मानना है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) से संन्यास वापस लेकर अगले साल भारत में होने वाले आईसीसी टी-20 विश्व कप (ICC T20 World Cup) में न सिर्फ खेलने का, बल्कि नेतृत्व करने का अनुरोध कर सकते हैं। धोनी ने 15 अगस्त को ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। महेंद्र सिंह धोनी विश्व के इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिनके खाते में आईसीसी की तीनों ट्रॉफियां टी-20 विश्व कप, एकदिवसीय विश्व कप (ICC ODI World Cup) और चैम्पियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) है।

‘भारत करता है अपने खिलाड़ियों का सम्मान’

शोएब अख्तर ने यू-ट्यूब चैनल ‘बोल वसीम’ पर कहा कि उन्हें लगता है कि महेंद्र सिंह धोनी में इतनी क्षमता है कि वह अब भी 2021 में भारत में होने वाले टी-20 विश्व कप में खेल सकते थे। इसके आगे उन्होंने कहा कि भारत जिस तरह जिस तरह अपने सितारों का सम्मान करता है। उन्हें पहचान देता है। इसे देखते हुए वह कह सकते हैं कि इस साल अगर टी-20 विश्व कप होता तो वह उन्हें जरूर खिलाते। हालांकि इसके आगे उन्होंने यह भी जोड़ा कि खेलना और न खेलना खिलाड़ी की अपनी पसंद होती है।

MS Dhoni को मिलेगा बड़ा सम्मान, आज तक किसी खिलाड़ी को नहीं मिला है इतना बड़ा सम्मान

अख्तर बोले, सबकुछ जीत चुके हैं धोनी

शोएब अख्तर ने इसके आगे कहा लेकिन फिर वही बात। धोनी सब कुछ जीत चुके हैं। रांची जैसे छोटे शहर से आए एक खिलाड़ी ने सारे भारत को झूमने पर मजूबर कर दिया, और क्या चाहिए। उन्होंने कहा कि आखिर में यह मायने रखता है कि दुनिया आपको याद करे और भारत जैसा देश आपको कभी नहीं भूलने देगा।

धोनी की झोली में हैं सारी ट्रॉफियां

39 साल के महेंद्र सिंह धोनी ने अपने 15 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला है। 2004 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था और अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच पिछले साल एकदिवसीय विश्व कप में खेले थे। वह आखिरी बार पिछले साल जुलाई में विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने उतरे थे। धोनी की कप्तानी में भारत ने अपना टी-20 विश्व कप 2007 में जीता था। हालांकि इसके बाद दूसरे टी-20 विश्व कप का अब तक इंतजार है। वहीं 2011 में 28 साल बाद एकदिवसीय विश्व कप पर कब्जा जमाया। पहली बार कपिल के नेतृत्व में 1983 में भारत ने खिताब पर कब्जा जमाया था। इसके दो साल 2013 में धोनी ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी दिलाया। वहीं उनकी कप्तानी में दो बार 2010 और 2016 में एशिया कप भी भारत जीत चुका है।

पीएम मोदी कर सकते हैं वापसी का अनुरोध : अख्तर

शोएब अख्तर ने आगे कहा कि महेंद्र सिंह धोनी भविष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनुरोध पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी कर रकते हैं। अख्तर ने कहा कि आप कुछ कह नहीं सकते। संभव है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फोन पर उनसे टी-20 विश्व कप खेलने का अनुरोध कर दें। यह भी हो सकता है। शोएब अख्तर ने याद दिलाया कि 1987 के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर और मौजूदा कप्तान इमरान खान (Pakistan’s Prime Minister and former Cricketer Imran Khan) से पाकिस्तान के तत्कालीन प्रमुख जनरल जिया उल हक (General Zia UL Haq) ने भी क्रिकेट न छोड़ने को कहा था, और वह खेले थे।

IPL 2020 : Delhi Capitals को झटका, Chris Woakes ने लिया नाम वापस, दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज को मिला मौका

‘प्रधानमंत्री को ना नहीं कह सकते’

शोएब अख्तर ने कहा कि आप प्रधानमंत्री को न नहीं कह सकते। अख्तर ने कहा कि उन्हें लगता है कि भारत के प्रधानमंत्री को महेंद्र सिंह धोनी से 2021 में टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया का नेतृत्व नेतृत्व करने का अनुरोध करना चाहिए। रावलपिंडी एक्सप्रेस (Rawalpindi Express) ने जोर देकर यह भी कहा कि भारत को धोनी को एक फेयरवेल मैच देना चाहिए। 45 साल के पूर्व खिलाड़ी ने कहा कि उनका यकीन है कि भारत धोनी को एक फेयरवेल मैच देने के लिए तैयार हो जाएगा। साथ में यह भी कहा कि अगर धोनी खुद नहीं चाहते तो भारत तैयार हो जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो