ऑस्ट्रेलियन गर्ल से रेप मामले में फंसे दनुष्का निकले बेगुनाह, बोले- फिर से सामान्य जीवन जी सकूंगा
नई दिल्लीPublished: Sep 28, 2023 01:49:23 pm
Danushka Gunathilaka: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान ऑस्ट्रेलियन लड़की से रेप जैसे गंभीर मामले में फंसे श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर दनुष्का गुणातिलका को क्लीन चिट मिल गई है। ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स कोर्ट ने आरोपों को झूठा बताते हुए उन्हें बेगुनाह करार दिया है।


ऑस्ट्रेलियन गर्ल से रेप मामले में फंसे दनुष्का निकले बेगुनाह।
Danushka Gunathilaka: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के दौरान रेप जैसे गंभीर आरोपों में घिरे श्रीलंका के स्टार क्रिकेटर दनुष्का गुणातिलका को बड़ी राहत मिली है। ऑस्ट्रेलियाई लड़की से दुष्कर्म के मामले में लंबे समय तक चली सुनवाई के बाद दनुष्का को क्लीन चिट दी गई है। ऑस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स कोर्ट ने आरोपों को झूठा बताते हुए उन्हें बेगुनाह करार दिया है। आरोपों के बाद से श्रीलंका टीम से बाहर चल रहे दनुष्का गुणातिलका ने खुद के निर्दोष साबित होने पर खुशी जताई है। साथ ही कहा है कि अब वह जल्छ से जल्छ मैदान पर वापसी करना चाहते हैं।