scriptT20 World Cup : 2021 में भारत में होगा विश्व कप तो 2022 कराएगा ऑस्ट्रेलिया | T20 WC India will be host in 2021 and australia organize in 2022 | Patrika News

T20 World Cup : 2021 में भारत में होगा विश्व कप तो 2022 कराएगा ऑस्ट्रेलिया

Published: Aug 07, 2020 10:51:00 pm

Submitted by:

Mazkoor

2021 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला Women ODI World Cup को 2022 तक स्थगित कर दिया गया, लेकिन मेजबानी कंगारू ही करेंगे।

t20_wc_india_will_be_host_in_2021_and_australia_organize_in_2022.jpg

t20 world cup

दुबई : कुछ दिन पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस साल अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप (T20 World cup 2020) को स्थगित कर दिया था। इसके साथ ही यह घोषणा की थी कि अब इसे 2021 में खेला जाएगा और 2021 में भारत में होने वाला टी-20 विश्व कप 2022 में होगा, लेकिन कौन-सा टूर्नामेंट किस देश में खेला जाएगा, इस पर निर्णय करने की जिम्मेदारी आईसीसी ने भारत और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट बोर्ड पर छोड़ दिया था। तब यह खुलासा नहीं किया गया था कि पहले किस देश में टी-20 विश्व कप का आयोजन होगा। अब शुक्रवार को आईसीसी ने यह स्पष्ट कर दिया कि टी-20 विश्व कप 2021 की मेजबानी भारत (india will Host 2021 T20 World Cup) करेगा, जबकि 2022 (Australia will Host 2022 T20 World Cup) की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया करेगा।

किस साल कहां होगा, आईसीसी ने नहीं किया था तय

बता दें कि इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को स्थगित करते हुए आईसीसी ने कहा था कि इस साल यह टूर्नामेंट नहीं खेला जाएगा। अब 2020 और 2021 में खेले जाने वाले टी-20 विश्व कप क्रमश: 2021 और 2022 में खेला जाएगा। चूंकि 2021 में टी-20 विश्व कप भारत में खेला जाना है। इसलिए ये दोनों आपस में मिलकर तय कर लेंगे कि किस साल कहां खेला जाएगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और बीसीसीआई ने मिलकर लिया फैसला

शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने आपस में मिलकर तय कर लिया कि 2021 में टी-20 विश्व कप भारत में ही खेला जाएगा, जबकि 2020 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में ही 2022 में खेला जाएगा। यह फैसला बीसीसीआई और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुखों के साथ हुई आईसीसी की बैठक में लिया गया।

 

https://twitter.com/T20WorldCup?ref_src=twsrc%5Etfw

महिला विश्व कप पर भी हुआ निर्णय

आईसीसी की इस बैठक में शुक्रवार को विश्व कप से ही संबंधित एक और अहम निर्णय लिया गया। 2021 में ऑस्ट्रेलिया में होने वाला एकदिवसीय महिला क्रिकेट विश्व कप को 2022 तक स्थगित (Women ODI World Cup pospond) करने पर आम सहमति बनी, लेकिन मेजबान देश ऑस्ट्रेलिया ही रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो