scriptगुप्टिल ने मारा 113 मीटर लंबा छक्का, वीडियो हुआ वायरल | That is huge martin guptills monstrous six vs australia in 1st odi | Patrika News

गुप्टिल ने मारा 113 मीटर लंबा छक्का, वीडियो हुआ वायरल

Published: Feb 05, 2016 11:39:00 pm

90 रनों की तूफानी पारी में गुप्टिल ने एक 113 मीटर लंबा छक्का लगाया। यह शॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Martin Guptill

Martin Guptill

नई दिल्ली। चैपल-हेडली ट्रॉफी के पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को बुरी तरह पटकनी दी थी। इस मैच में कीवी खिलाड़ी मार्टिन गुप्टिल ने न्यूजीलैंड की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। गुप्टिल ने 76 गेंदों पर 90 रनों की शानदार पारी खेली थी।

90 रनों की तूफानी पारी में गुप्टिल ने एक 113 मीटर लंबा छक्का लगाया। इस शॉट को देखकर वो खुद भी हैरान रह गए। यह शॉट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दर्शकों ने इस शॉट को पसंद किया है।




गौरतलब है कि मार्टिन गुप्टिल ने यह शॉट केन रिचर्डसन की गेंद पर मारा था। गुप्टिल ने हालांकि इस शॉट के अलावा भी कई आकर्षक शॉट खेले। लेकिन यह वाला शॉट वास्तव में अदभुत था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो